Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 21 मार्च 2023: 5 ग्रहों का संयोग, जानें किस राशि पर आज कैसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

आज का का राशिफल 21 March, 2023: आज मंगलवार 21 मार्च को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में गोचर करेगा। ऐसे में आज चंद्रमा के मीन राशि में आने पर गजकेसरी और पंचग्रही योग का संयोग मीन राशि में होगा। साथ ही आज मंगलवार को मंगल ग्रह मिथुन राशि में होगा जबकि आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशि : आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा

मेष राशि : आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा

मेष राशि वालों को आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिससे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपको उनकी चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, जिससे शाम तक परिवार में सुख मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। आज परिवार के सभी सदस्यों को खुश देखकर आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद से शाम तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि : छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा

वृषभ राशि : छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा

वृषभ राशि वाले आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज परिवार में बड़ों के बीच वाद-विवाद के योग बन रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप बड़ों से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें और उनकी राय को अपनाएं ताकि आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। शाम का समय आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में व्यतीत होगा, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि : कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं

मिथुन राशि : कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं

मिथुन राशि वालों को आज विरोधियों और बाहरी लोगों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर नजर रखनी होगी। समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की आज सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो वह आज लौटा सकते हैं, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कर्क राशि : सफलता मिलने के प्रबल योग

कर्क राशि : सफलता मिलने के प्रबल योग

कर्क राशि वालों को आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं इसलिए आपको अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। लंबे समय से जिनकी सैलरी रुकी हुई थी, वह आज आपको मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव के कारण आज आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी बात में उलझने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम का समय परिजनों के साथ मंगल उत्सव में बिताएंगे।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

सिंह राशि : भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता रहेगी

सिंह राशि : भाई-बहनों से संबंधों में मधुरता रहेगी

सिंह राशि राशि वाले आज आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें और उनकी भावनाओं का ध्यान रखें। इससे आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में टीम वर्क के जरिए किसी गंभीर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों से आज संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपका दिन सुखद रहेगा। शाम के समय आज आप परिवार के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। परिवार में किसी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कन्या राशि : महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा

कन्या राशि : महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा

कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर आज अचानक आया बदलाव अचंभित कर सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको उनसे बातचीत करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगे। छात्रों की शिक्षा में चल रही परेशानियों को खत्म करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। मातृ पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

तुला राशि: मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं

तुला राशि: मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं

तुला राशि वालों के आज आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें। आज आप जीवनसाथी को उनकी इच्छा के अनुसार कोई तोहफा दे सकते हैं। सामाजिक कार्यों में महापुरुषों के साथ घुलने-मिलने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के कारण मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। घर के पुराने लटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है, इसलिए अपने काम में तेजी लाएं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

वृश्चिक राशि : हर जगह आपकी प्रशंसा होगी

वृश्चिक राशि : हर जगह आपकी प्रशंसा होगी

वृश्चिक राशि वालों को आज कारोबार के सिलसिले में किसी की सलाह अलग से लेने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप ऐसे व्यक्ति की सलाह लें, जिस पर आप भरोसा करते हों। महिला मित्रों के साथ आज आप समय बिता सकते हैं। घर या कार्यक्षेत्र में यदि कोई मामला चल रहा है तो सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

धनु राशि : जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें

धनु राशि : जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें

धनु राशि वाले आज अपने दायित्वों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में दी गई सलाह का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको राहत मिलेगी। आज का दिन आप कुछ खरीदारी करने में बिता सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करें ताकि अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर आपको किसी से उधार न लेना पड़े। शाम का समय परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत होगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मकर राशि : माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मकर राशि : माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

मकर राशि वाले आज को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक आपके सामने आ खड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि भविष्य में वापस मिलने की संभावना कम है। भाई-बहन की विवाह संबंधी बातें हो रही हैं तो वह आज अपने चरम पर होंगी। संतान पक्ष से आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं, लेकिन पिता की सलाह से आपकी वह चिंता समाप्त हो जाएगी।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

कुंभ राशि : परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है

कुंभ राशि : परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है

 कुंभ राशि वालों की आज धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन कुछ धन भी खर्च होगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज इसका लाभ आपको मिलेगा। आपके सक्रिय राजनीति में भाग लेने की संभावना है। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए परेशान न हों। आप अपने मन की बात अपनी सासू मां को बता सकते हैं, जिससे आप थोड़ा हल्का महसूस करेंगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

मीन राशि : वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें

मीन राशि : वाहन चलाने में आज सावधानी बरतें

 मीन राशि वालों को आज खोया हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके अलावा आज आपकी सलाह के कारण आप किसी कठिन समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। आप परिवार के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। शाम के समय आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज सावधानी बरतनी होगी, वाहन पर खर्च भी हो सकता है

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page