Connect with us
आज का राशिफल रविवार 9 अप्रैल को चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में रहने वाला है। ऐसे में आज वृश्चिक राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसी के साथ आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए भी दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 9 April 2023: आज नीच राशि वृश्चिक में हुआ चंद्रमा का आगमन, जानें किसे मिलेगा फायदा किसे होगा नुकसान

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal, 9 अप्रैल 2023: 9 अप्रैल रविवार के दिन चंद्रमा सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक तुला राशि में संचार करेंगे इसके बाद चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में चले जाएंगे। लेकिन चंद्रमा पर शुक्र की सीधी दृष्टि रहेगी और सूर्य एवं गुरु के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज विशाखा नक्षत्र उपरांत अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज 9 अप्रैल रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जाने अपना आज का भविष्यफल।

मेष राशिफल: परेशानियों से मुक्ति मिलेगी

मेष राशिफल: परेशानियों से मुक्ति मिलेगी

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लंबे संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप पार्ट टाइम बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकालने में आसानी होगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ रणनीति बनाएंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज बहुत लाभदायक रहेंगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशिफल: दोस्त खुशखबरी लेकर आएगा

वृषभ राशिफल: दोस्त खुशखबरी लेकर आएगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में कुछ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसे देखकर आपको भी खुशी होगी। आज शाम के समय वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आपका पैसा खर्च हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी खास दोस्त से हो सकती है। कोई दोस्त आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मिथुन राशिफल: कारोबार में तेजी से तरक्की होगी

मिथुन राशिफल: कारोबार में तेजी से तरक्की होगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके कारोबार में तेजी से तरक्की होगी। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। आप अपनी उपलब्धियां भी देख सकते हैं। अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी। आज के दिन व्यर्थ के घमंड के चक्कर में न पढ़कर अपने कर्मों पर ध्यान दें। जीवनसाथी के लिए आज आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने में बिताएंगे।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

कर्क राशिफल : परेशानी से निजात मिल जाएगा

कर्क राशिफल : परेशानी से निजात मिल जाएगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाई बहनों के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लेकिन पिता की सलाह से आपको इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। आज यदि परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन पर से बोझ हल्का होगा। अगर आज दोस्तों के साथ किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो उसे बढ़ावा नहीं। विवाह योग के जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

सिंह राशिफल: रुके हुए काम पूरे होंगे

सिंह राशिफल:  रुके हुए काम पूरे होंगे

सिंह राशि के लोगों का आज व्यवसाय को लेकर चिंता हो सकती है। पिछले कई दिनों से आप नियमित रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्चे आज आपके कारोबार में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको उस विवाद को धैर्य से निपटाना होगा, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

कन्या राशिफल: फायदेमंद साबित होगा दिन

कन्या राशिफल: फायदेमंद साबित होगा दिन

कन्या राशि के लोगों के लिए आज के दिन व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।लेकिन चिंता न करें क्योंकि यह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से विशेष सम्मान मिल सकता है और राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल: लव लाइफ मजबूत होगी

तुला राशिफल: लव लाइफ मजबूत होगी

तुला राशि के जातक आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके सामने मजबूत दिखाई देंगे। आप अपने साहस और सूझबूझ से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने मन की दुर्बलता के दुर्गुणों का त्याग करना होगा। लव लाइफ मजबूत होगी। आज आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल: शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशिफल:  शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिसे सुनकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि कोई पुराना झगड़ा चल रहा है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आज मन में निराशाजनक विचारों को न आने दें, तभी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपनी मां को कोई तोहफा भेंट कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

धनु राशिफल: दिन थोड़ा कठिन रहेगा

धनु राशिफल: दिन थोड़ा कठिन रहेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। व्यापार में किसी कारण से असफलता मिल सकती है। लेकिन, घबराएं नहीं। यदि आज आपका कोई रुका हुआ धन है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। पिता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आज आपको अपने मित्रों की सलाह से कुछ लाभ मिल सकता है।
आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मकर राशिफल: प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन

मकर राशिफल:  प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अधिक बीतेगा। जिसमें आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको मायके पक्ष से धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। जीवन साथी के साथ आज रोजमर्रा की जरूरत की किसी चीज की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कुंभ राशिफल: दिन मिलाजुला रहेगा

कुंभ राशिफल: दिन मिलाजुला रहेगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दिलाने वाला रहेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। पुत्र-पुत्री के विवाह की योजनाएं आज प्रबल होंगी। अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की संभावना है। आज माता के साथ विवाद हो सकता है।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मीन राशिफल: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें

मीन राशिफल: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें

मीन राशि के लोगों को आज नौकरी और व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि वे आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यदि आज किसी ने पैसा उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के परामर्श से व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page