Connect with us
Today, 8 June 2023: आज 8 जून के दिन चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे से केंद्र स्थान में रहने से गजकेसरी योग प्रभाव में रहेगा।वहीं, आज चंद्रमा का संचार मकर राशि में रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 8 June 2023: मकर राशि में चंद्रमा का संचार, गजकेसरी योग से 3 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 8 जून 2023आज 8 जून को चंद्रमा का संचार मकर राशि में रहने वाला है। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र स्थान में रहेंगे जिससे आज गजकेसरी योग प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। जबकि मेष राशि के लोगों के लिए दिन काफी सुखद रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल : काफी सुखद रहेगा दिन

मेष राशिफल : काफी सुखद रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग आज आज काफी आराम के मूड में रहने वाले हैं। लेकिन कोई अनपेक्षित कार्य नहीं कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग आज कम समय में अधिक लाभ कमाकर प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ जन व्यवहार में भी वृद्धि होगी। महिलाएं आज आप अपनी इच्छाओं पर काबू रखेंगी और आत्मसंतुष्ट रहेंगी। घर में दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से हलचल मची रहेगी। मनपसंद भोजन, वाहन सुख मिलेगा।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

वृषभ राशि : थोड़ा संभलकर रहें

वृषभ राशि : थोड़ा संभलकर रहें

वृषभ राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपको नुकसान होने की संभावना है। आज आपको जिस काम को करने में डर नहीं लगेगा उसे करने में ही आपको नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़े लेन-देन या निवेश पर आज विराम लगाएं, नहीं तो बाद में आर्थिक तंगी के कारण परेशानी होगी। घर में किसी अप्रिय घटना के कारण मन अशांत रहेगा। अपने शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें, वे आपके पीठ पीछे आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि : गलत निर्णय लेने से बचें

मिथुन राशि : गलत निर्णय लेने से बचें

मिथुन राशि के जातक आज स्वभाव से थोड़ा आलसी हो सकते हैं। लेकिन आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। घरेलू कामकाज के साथ-साथ व्यवसायिक कार्य को एक साथ करने में कुछ दुविधाएं रहेंगी, लेकिन बड़ों के सहयोग से आप इनसे निजात पाने में सफल रहेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज आप किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे, धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें, जीत आपकी होगी। पीठ पीछे गपशप करने वाले लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाये।

कर्क राशि : घर में सुख शांति बनी रहेगी

कर्क राशि : घर में सुख शांति बनी रहेगी

कर्क राशि के जातकों के कई कार्य सफल होने वाले हैं। इसका लाभ उठाएं। हालांकि, आज आप पर आलस्य अधिक रहने वाला है। इससे बचकर रहें वरना आपके हाथ से लाभ के अवसर निकल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर काम शुरू करेंगे, जल्द ही सही दिशा में चलने पर भविष्य सुरक्षित होगा। सरकार की ओर से नरमी रहेगी, कागजी कार्रवाई आज ही पूरी कर लें। आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि : काफी परोपकारी रहेंगे आप

सिंह राशि : काफी परोपकारी रहेंगे आप

सिंह राशि के जातक आज काफी परोपकारी रहने वाले हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्यों को आज प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। आज शाम के समय आपके हर कामों में बाधा आने के कारण उन्हें पूरा करने में कठिनाई होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा, आवश्यकता के अनुसार धन प्राप्ति में आसानी होगी, लेकिन आज महिलाओं को धन की चिंता रहेगी, मनोकामना पूरी न होने पर संघर्ष भी कर सकती हैं। शाम के समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में कम उम्मीद रखें

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में कम उम्मीद रखें

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रतिकूल रहने वाला है। सुबह से ही सेहत में कुछ कमी रहेगी, लेकिन दोपहर तक इसके बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से आज कम उम्मीद रखें, दिन भर की मेहनत साध्य होगी, कम मेहनत करेंगे तो लाभ कम ही मिलेगा। आज अचानक हुए खर्चे आपको ज्यादा परेशान करेंगे, फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करने की जरूरत है। कर्मचारी मन की बात पूरी न होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे, यह जानकर काम बिगड़ भी सकते हैं।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाय।

तुला राशि : शुभ फल की होगी प्राप्ति

तुला राशि : शुभ फल की होगी प्राप्ति

तुला राशि के लोगों को आज किसी शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लटकी हुई कोई योजना या कोई अति महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। अन्य दिनों की अपेक्षा आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, फिर भी परिणाम निराशाजनक नहीं रहेंगे। आज काम छोटा हो या बड़ा सभी कुछ न कुछ लाभ देंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्यस्थल पर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आज बाहर की अपेक्षा घर में शांति का अनुभव करेंगे। शाम के समय मन में विपरीत विचार आएंगे, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

वृश्चिक राशि : सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

वृश्चिक राशि : सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। घर के लिए नया सामान खरीदेंगे। आज आप आराम की जिंदगी जीने पर ज्यादा जोर देंगे और इसके लिए खर्च करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। महिलाएं भी आज घरेलू जरूरतों पर खर्च करेंगी। दिन के मध्य तक व्यावसायिक स्थिति धीमी रहेगी उसके बाद अचानक गति बढ़ने से आर्थिक स्थिति की शुरुआत होगी। आज बड़ों से बहुमूल्य सलाह मिलेगी।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

धनु राशि : सफलता के मार्ग खुलेंगे

धनु राशि : सफलता के मार्ग खुलेंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन भले ही अधिक लाभदायक न हो, फिर भी दृढ़ रहने से भविष्य में सफलता के मार्ग खुलेंगे। दिन की शुरुआत सुस्ती से होगी लेकिन उसके बाद नियमित समय पर सभी काम पूरे होंगे। कार्य-व्यवसाय को लेकर आज अधिक गंभीर रहेंगे और इसके लिए छोटी यात्रा भी करनी पड़ेगी। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। संध्या के बाद सेहत में कुछ नरमी आएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मकर राशि: मेहनत का लाभ कम रहेगा

मकर राशि: मेहनत का लाभ कम रहेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको पूर्व में किए गए कार्यों के कारण पछतावा होगा। अन्य लोगों पर निर्भर रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मेहनत का लाभ कम ही रहेगा, फिर भी आज आवश्यकताएंं कम होने से कोई समस्या नहीं आएगी, धन की आमदनी कम होगी। नौकरीपेशा जातक आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा, लेकिन फिर भी बात नहीं बनेगी। खान-पान संयमित रखें, पेट खराब हो सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

कुंभ राशि : आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे

कुंभ राशि : आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआती भाग को छोड़कर शेष दिन आशा के अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत में घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के कारण असमंजस की स्थिति रहेगी, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होते ही बनाई गई योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आज स्त्री-पुरुष दोनों ही अपने फलते-फूलते व्यक्तित्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी होंगे। आर्थिक लाभ के कई मौके मिलेंगे। सेहत का ख्याल रखें आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।

मीन राशि : काफी शांतिपूर्वक बीतेगा

मीन राशि : काफी शांतिपूर्वक बीतेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ हल्की-फुल्की हंसी-मजाक से माहौल हल्का रहेगा और दोपहर के आसपास किसी से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में लाभदायक सौदे करेंगे, लेकिन उनसे अपेक्षा के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाएगा फिर भी आज व्यय से अधिक आय होगी। आपके साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। आज किसी से भी काम निकालना आसान रहेगा। महिलाओं या बुजुर्गों को सीने में संक्रमण हो सकता है।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page