Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 6th March 2022: कुंभ राशिवालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 6th March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

6 मार्च, 2022 रविवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 08:49 बजे से रात्रि के 09:13 बजे तक।

विशेष: बुध कुंभ में।

कल 6 मार्च 2022 का पंचांग

कल का दिशाशूल: पश्चिम।

कल का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

कल की भद्रा: प्रात: 08:49 बजे से रात्रि के 09:13 बजे तक।

विशेष: बुध कुंभ में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,

शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 21 घंटे 13 मिनट तक,

तत्पश्चात् पंचमी अश्र्वनी नक्षत्र 27 घंटे 51 मिनट तक,

तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र ब्रह्म योग 24 घंटे तक,

तत्पश्चात् ऐन्द्र योग मेष में चंद्रमा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कालसर्प योग होने के कारण कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। मन व्यर्थ के कायरें में व्यस्त हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कालसर्प योग कर्मक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न करेगा। वाणी पर संयम रखें। फिजूल खर्ची से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान होगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

केमद्रुम योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page