Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 4th March 2022: धनु राशिवालों के निजी सुख में वृद्धि होगी, लेकिन किसी महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 4th March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

4 मार्च, 2022 शुक्रवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष द्वितीया का राशिफल।आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।आज का दिशाशूल: पश्चिम।विशेष: पंचक।आज का पर्व एवं त्योहार: फुलरिया दूज।

आज 4 मार्च 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: फुलरिया दूज।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,

शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 20 घंटे 46 मिनट तक,

तत्पश्चात् तृतीया उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 25 घंटे 52 मिनट तक,

तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र शुभ योग 25 घंटे 44 मिनट तक,

तत्पश्चात् शुक्ल योग मीन में चंद्रमा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। संतान से भी कलेश मिल सकता है। संयम से कम लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

निजी सुख में वृद्धि होगी, लेकिन किसी महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक योजना को बल मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा भी संभव है। दांपत्य जीवन सुखयम होगा। नए संबंध बनेंगे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page