Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 3rd March 2022: वृश्चिक राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 3rd March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

3 मार्च, 2022 गुरुवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचक, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

आज 3 मार्च 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचक, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,

शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 21 घंटे 37 मिनट तक,

तत्पश्चात् द्वितीया पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 25 घंटे 56 मिनट तक,

तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र साध्य योग 27 घंटे 28 मिनट तक,

तत्पश्चात् शुभ योग कुंभ में चंद्रमा 20 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

अनचाही यात्रा मिल सकती है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है, जबकि पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भाई-बहन और पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page