Connect with us
Today, 3 August 2023: राशिफल 3 अगस्त बता रहा है कि, आज का दिन वृषभ सहित कई राशियों के लिए शुभ फलदायी होगा। आज सूर्य, चंद्रमा और शुक्र की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है जिसका प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर दिखेगा। जानें आपके लिए आज का दैनिक राशिफल क्या कहता है।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 3 August 2023: सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में कर रहे प्रवेश, वृषभ सहित कई राशियों को मिल रहा फायदा

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 3 अगस्त 2023ः आज का राशिफल बता रहा है कि, आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में हो रहा है जहां शनि और चंद्रमा का संयोग बना रहेगा। साथ ही आज सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। और शुक्र आज सिंह राशि में अस्त होंगे। जबकि आज धनिष्ठा उपरांत शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए लाभकारी और सुखद होगा। जानें आज का दिन ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

​मेष राशि वाले आज अपना बोल्ड अंदाज बनाकर रखें

​मेष राशि वाले आज अपना बोल्ड अंदाज बनाकर रखें

मेष राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आज नकारात्मक भावनाओं और विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। आपको किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमकर प्रयास करना चाहिए। कारोबार में कोई डील करने जा रहे हैं तो अपना पक्ष मजबूती से रखें किसी को अपने ऊपर हावी न होने दें नहीं तो आप नुकसान में आ सकते हैं। आज आपको अपनी बात लोगों के सामने खुलकर रखनी होगी, तभी आप अपने कारोबार की गति से आगे बढ़ा पाएंगे। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में खुशी और सम्मान की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों का रुका पैसा मिल सकता है

​वृषभ राशि वालों का रुका पैसा मिल सकता है

आज आपको कामकाज में आ रही कठिनाइयों और समस्याओं से वृषभ राशि के जातको को राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका स्नेह सहयोग आज बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग अथवा यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आज शाम अचानक कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज दिन आपका लाभप्रद होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए आज आप कुछ प्लान और आयोजन कर सकते हैं।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​मिथुन राशि के जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा

​मिथुन राशि के जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा

आज मिथुन राशि के जातकों को कार्य संबंधी योजनाएं गुप्त रखनी चाहिए। सलाह है कि अपने मन की बात आज सोच समझकर ही किसी मित्र या सहकर्मी से शेयर करें, नहीं तो अपने बनकर लोग बेगानों जैसा व्यवहार कर सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पर आज काम का भार अधिक रहेगा जिससे शरीर में कष्ट और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। सलाह है कि आज आप टीम वर्क से काम करने का प्रयास करें इससे समय पर काम पूरा कर पाने में सफल होंगे। आज आपको अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​कर्क राशि वालों के लिए विरोधी सक्रिय रहेंगे

​कर्क राशि वालों के लिए विरोधी सक्रिय रहेंगे

आज कर्क राशि के जातक अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर घर में चर्चा और प्लानिंग हो सकती है। आज आपको वाणी और व्यवहार में कूटनीति से काम लेना होगा इससे आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। विरोधी आज अधिक सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कुछ लोग आपकी सादगी और सरलता का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और बजरंगबाण का पाठ करें।

सिंह राशि वाले संयमित वाणी से लाभ पा सकेंगे

सिंह राशि वाले संयमित वाणी से लाभ पा सकेंगे

सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज आपको किसी के साथ कानूनी पचड़े में पड़ने से बचना होगा। साथ ही अगर आज किसी से कोई बहस होती है तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप किसी प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन व्यथित रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में भाइयों से सहयोग पा सकेंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

​कन्या राशि वाले आज समय नष्ट करने की गलती न करें

​कन्या राशि वाले आज समय नष्ट करने की गलती न करें

आज कन्या राशि वालों को समय का ध्यान रखते हुए काम पर फोकस करना होगा। इधर-उधर में समय नष्ट करने की भूल न करें। सितारे कहते हैं कि आपको आज छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उन्हें छोड़कर आपको आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। बिजनस में कमाई आज अच्छी होगी, बस धैर्य बनाए रखें। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ में आपके बीच रिश्ते में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह आज खत्म हो जाएगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि वालों का सरकारी काम आज बनेगा

​तुला राशि वालों का सरकारी काम आज बनेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, कार्यक्षेत्र में आप नेक और साफ इरादे से काम पर फोकस बनाए रखें भाग्य आपको मेहनत का पूरा लाभ दिलाएगा। अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा कर पाने में सफल हो पाएंगे। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो सावधानी से जाएं क्योंकि वाहन खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है, लेकिन अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचने का मन बना चुके हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की जांच कर लें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को जल अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि वालों को आज लाभ मिलता दिख रहा है

वृश्चिक राशि वालों को आज लाभ मिलता दिख रहा है

आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। जिसके कारण आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों को, अपना काम शांति से करना चाहिए, बहुत जरूरी नहीं हो तो आज नई डील और योजन पर काम का विचार टाल दें। परिवार में आज कुछ सदस्यों के साथ कहासुनी और तनाव भी हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है। अगर आपकी कोई समस्या चली आ रही है तो आप अपनी समस्या को घर के बड़े बुजुर्गों को जरूर बताएं इससे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा और आपका मानसिक बोझ कम होगा।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन का दान करें।

​धनु राशि वाले रहें गुप्त शत्रुओं से सतर्क

​धनु राशि वाले रहें गुप्त शत्रुओं से सतर्क

सितारे कहते हैं कि आज का दिन धनु राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में कुछ तनाव लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको सीधे उलझने की बजाय अपनी बुद्धि और विवेक से उन्हे मात देना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें, इससे प्लानिंग के हिसाब से आपके सभी काम पूरे हो पाएंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करता देख मन प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते में आनंद और उत्साह बना रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा करें।

​मकर राशि वाले रहेंगे व्यस्त, लाभ रहेगा सामान्य

​मकर राशि वाले रहेंगे व्यस्त, लाभ रहेगा सामान्य

काम के अधिक दबाव के कारण आज मकर राशि के जातक अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपकी बेरुखी और अनदेखी की वजह से जीवनसाथी नाराज हो सकता है, आपके बीच कहासुनी होने की भी आशंका रहेगी। आज आपके व्यापार में कोई डील अटक सकती है, जिससे आप परेशान नजर आएंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लागत के अनुसार धन प्राप्ति से आप राहत की सांस ले सकते हैं। आज आप भविष्य के लिए धन निवेश के बारे में भी विचार कर सकते

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि वाले आर्थिक लेन-देन में बरतें सावधानी

​कुंभ राशि वाले आर्थिक लेन-देन में बरतें सावधानी

कुंभ राशि के सितारे कहते हैं कि आपको संतान के संबंध में कुछ चिंता हो सकती है। किसी कारणवश आपको अपनी दैनिक कार्यकलाप में भी में बदलाव करना पड़ सकता है। अगर आप आज किसी से कोई आर्थिक लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें, इस कार्य के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं दिख रहा है। आज शाम के समय आप अपनी मां के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और खुशी का माहौल बना रहेगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मीन राशि वालों का रुका हुआ काम बनेगा

मीन राशि वालों का रुका हुआ काम बनेगा

आज का दिन मीन राशि के लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक है। आज आप जो भी काम आज करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए आज आप अपने महत्वपूर्ण और जरूरी कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करें। आपकी कोई इच्छाएं पूरी होने से आपका मन भी आज प्रसन्न रहेगा। सितारे कहते हैं कि आज किसी मित्र की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन खरीदारी करते हुए बजट का ध्यान भी जरूर रखें लेकिन अधिक टोका टाकी करने से बचें नहीं तो आपस में मनमुटाव हो सकता है। अगर आप कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस कार्य के लिए दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page