Connect with us

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 28 Feb 2022: सिंह राशिवालों को मिल सकता है व्यावसायिक मामलों में तनाव, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय होगा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 28 February 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

28 फरवरी, 2022 सोमवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: शनि उदय।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।

आज 28 फरवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: शनि उदय।

कल का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 27 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र 07 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र वरियान योग 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मकर में चंद्रमा।

मेष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कालसर्प योग के कारण कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान तनाव का कारण होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: विरोधी परास्त होगा। व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: मन अशांत रहेगा। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts