Connect with us
Today 26 July : आज का राशिफल बता रहा है कि, सितारों की स्थिति आज ऐसी बनी है कि एक तरफ जहां गजकेसरी योग बना है तो दूसरी ओर अशुभ ग्रहण योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना दैनिक राशिफल।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 26 July 2023: देखें ग्रहण और गजकेसरी योग का आज किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 26 July 2023: आज चंद्रमा का संचार दिन तुला राशि में हो रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां गजकेसरी योग बन रहा है तो दूसरी ओर ग्रहण योग भी बन रहा है क्योंकि चंद्रमा के साथ केतु भी तुला राशि में संचार कर रहे हैं। इसके साथ ही आज स्वाति नक्षत्र प्रभाव में बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि वाले प्रसन्नत का अनुभव करेंगे

मेष राशि वाले प्रसन्नत का अनुभव करेंगे

आज मेष राशि के जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों के तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए आज काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज आपको अनुभवी और विचारशील लोगों से मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज शाम के समय आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गाय को गुड़ के साथ खिलाएं।

वृषभ राशि वाले काम में सफलता पाएंगे

वृषभ राशि वाले काम में सफलता पाएंगे

वृषभ राशि के जातक जो भी काम करेंगे, पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे, जिससे हर काम में इन्हें सफलता मिलेगी। कारोबार में कोई डील अटक रही थी, तो आज सभी बाधाएं दूर होंगी, डील फाइनल हो सकती है। आज आप अपने मनोरंजन कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको इसे अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खर्च करना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के समय आप कुछ नई योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफल होंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि वालों को क्रोध पर काबू रखना होगा

मिथुन राशि वालों को क्रोध पर काबू रखना होगा

सितारे कहते हैं कि आज मिथुन राशि के जातकों को काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, फिर भी सफलता का स्तर संतुष्टिजनक नहीं होगा। अगर आज आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसे आज टाल दें और जो काम कर रहे हैं उसी पर फोकस करें। आज आपको घर और कार्यक्षेत्र दोनों ही जगह गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्ते को मुश्किल में डाल सकता है। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। अगर आज आप किसी काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल और चीनी का दान दें।

कर्क राशि वालों को अनुबंध से लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों को अनुबंध से लाभ मिलेगा

आज कर्क राशि के जातक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कोई नई डील आज आपकी शर्तों के मुताबिक फाइनल हो जाएगी, लेकिन ध्यान रखें इसका जिक्र किसी से न करें, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध से लाभ होगा। आज कर्क राशि के जातक चतुराई और बौद्धिक कुशलता से किसी कठिन काम को सफल बना सकते हैं।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का 1100 बार जप करें।

​सिंह राशि वालों का पद प्रभाव बढ़ेगा

​सिंह राशि वालों का पद प्रभाव बढ़ेगा

सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई भी काम भाग्य भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि आज आपको भाग्य से नहीं अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। आज नौकरी में आप जो मेहनत करेंगे, उसके कारण आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपका पद प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आज आप सहायता कर सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी देवी को दूध मिश्रित जल अर्पण करे और दीप दिखाएं।

कन्या राशि वालों को दबाव पसंद नहीं आएगा

कन्या राशि वालों को दबाव पसंद नहीं आएगा

रचनात्मक कार्यों में आज कन्या राशि वालों की रुचि रहेगी। आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए नहीं तो अनावश्यक तनाव मिल सकता है। आज आप थोड़े भावुक रहेंगे और अपने मन के हिसाब से काम करना चाहेंगे. किसी प्रकार का दबाव आपको पसंद नहीं होगा। कारोबार में आज उलझन की स्थिति रहेगी, पैसा अटक जाने से धन की कमी हो सकती है। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला राशि वालों के प्रयास सफल होंगे

​तुला राशि वालों के प्रयास सफल होंगे

सितारे कहते हैं कि आज तुला राशि के जातकों के प्रयास सफल होंगे। वाणी में मधुरता और व्यवहार कुशलता से आप कारोबार में लाभ पा सकेंगे। आज परिवार में यदि कोई आपको भला-बुरा कहता है तो आपको उनकी बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका समर्थन करते नजर आएंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

वृश्चिक राशि वाले नए विचारों से लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि वाले नए विचारों से लाभ पाएंगे

आज वृश्चिक राशि के सितारे कह रहे हैं कि, अगर आप आज पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए विचारों को आगे बढ़ाएंगे, जो आपको भविष्य में लाभ जरूर दिलाएंगे। आज शाम को पिता के साथ कुछ बातें मन में रखेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि वालों का किसी बात से मूड खराब हो सकता है

​धनु राशि वालों का किसी बात से मूड खराब हो सकता है

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, पूरी लगन से करेंगे, जिससे आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। अपनी मेहनत का फल आपको मिलेगा। उच्च शिक्षा के रास्ते में आ रही बाधा दूर होगी। आज कुछ अनावश्यक खर्चों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अपने क्रोध और वाणी को संयमित रखें नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​मकर राशि वाले सेहत का ध्यान रखें

​मकर राशि वाले सेहत का ध्यान रखें

आज मकर राशि के जातक घर के दैनिक कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले हैं तो दस्तावेज से ठीक से पढ लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखें। संतान के कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेशस्तोत्र’ का नियमित पाठ करें।

​कुंभ राशि वालों का दिन सुख में बीतेगा

​कुंभ राशि वालों का दिन सुख में बीतेगा

आज आप अपने कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर पाने में सफल होंगे। सुबह से ही आपको शुभ संदेश प्राप्त होते रहेंगे, जिससे आपका पूरा दिन सुखपूर्वक बीतेगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके कारण आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लव लाइफ में आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज ससुराल में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें

मीन राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें

मीन राशि के सितारे कहते हैं कि आज नौकरी में अपनी जगह बनाने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखी जा रही है। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज सुबह आप कुछ बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे लेकिन भाई के सहयोग से दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का आज पाठ करना शुभ रहेगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page