Connect with us

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 24 Jan 2022: कन्या राशिवालों के दायित्व की पूर्ति होगी और आय में भी प्रगति की संभावना है

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 24 जनवरी, 2022 सोमवार माघ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: प्रात: 08:45 बजे से रात्रि के 08:17 बजे तक।

राशिफल –

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: बहन या भाई से तनाव मिल सकता है, जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझने मिल सकती हैं। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक, धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महिला या किसी महिला मित्र के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक प्रगति होगी।

सिंह: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कन्या: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

तुला: सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। निजी सुख में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य में सफलता मिलेगी जिससे आत्मबल बढ़ेगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts