Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 2 March, 2023: धनु और मीन राशि वाले पाएंगे आज शुभ लाभ, देखें आपके तारे आज क्या कहते हैं

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 2 मार्च दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। जबकि आज से बुध अस्तगामी होकर संचार कर रहे हैं। नक्षत्रों की बात करें तो आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन स्थितियों में आज का दिन गुरु की धनु और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाला होगा। आइए जानते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से गजकेसरी योग में मेष मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि : निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी

मेष राशि : निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के सदस्यों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आय में आज वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। अचानक से कहीं से धन प्राप्ति के योग भी आपको दिख रहे हैं। शाम के समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने से आपके परिवार का मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी भी आज सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज प्रसन्नता में बीतेगा। आपको अपने बच्चों के उत्तम व्यवहार और उनकी सफलता के कारण यश और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। आज दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। आज जीवनसाथी का सहयोग कई काम आसान कर देगा। आज का समय ईश्वर के दर्शन और शुभ कार्यों में व्यतीत होगा। आय के नए मार्ग भी दिखाई दे रहे हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मिथुन राशि : कैश की कमी से परेशानी हो सकती है

मिथुन राशि : कैश की कमी से परेशानी हो सकती है

मिथुन राशि वालों के किस्‍मत के सितारे आज बुलंद हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। जो लोग सरकारी कार्यों से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी, लेकिन कार्य करने में सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामले के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कैश की कमी से परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम के समय स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ शाम का समय गाने बजाने और मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाई की सलाह से किया गया काम पूरी तरह सफल रहेगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कर्क राशि : भाग्य आपका भरपूर साथ देगा

कर्क राशि : भाग्य आपका भरपूर साथ देगा

कर्क राशि वालों के लिए आज करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सफल होंगे और व्यस्तता के बावजूद आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे। जिससे आपका जीवनसाथी खुश रहेगा। आज उधार देने से बचना होगा, नहीं तो यह पैसा वापस मिलने के आसार नहीं हैं, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़ी यात्रा भी आज सफल होगी।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

सिंह राशि : आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा

सिंह राशि : आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा

 सिंह राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन सफलतादायक है। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की का शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त होगी और पारिवारिक समस्या भी समाप्त होगी। वायरल रोगों से आज आपको सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों द्वारा किए गए प्रयास आज शुभ समाचार लेकर आएंगे और उनके अधिकारों में भी वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि : आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा

कन्या राशि : आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा

 कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश आज न करें। अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप अपने ऐशो-आराम पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जो व्यर्थ हो सकता है। दूसरों की सेवा का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशि : कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें

तुला राशि : कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। आज ससुराल पक्ष से मदद मिलने की पूरी संभावना रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें, अन्यथा आज आपको राजकीय दंड भी मिल सकता है, सावधान रहें। शाम के समय मानहानि की आशंका है, इसलिए आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखें, जो लोग उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज हैं उन्हें आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सोच समझकर कोई फैसला करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशि : कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

वृश्चिक राशि : कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है और पैतृक संपत्ति के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उनके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा, लेकिन भौतिक सुखों का भरपूर आनंद आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अटका हुआ काम आज किसी अधिकारी के सहयोग से पूरा हो जाएगा। साझेदारी में किए गए कार्यों में सावधानी बरतें, अन्यथा वाद-विवाद होने की पूरी आशंका है। आपके शत्रु आपके साहस और पराक्रम के कारण झुकेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे उनके भविष्य को लेकर आपकी चिंता कुछ कम होगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

धनु राशि : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

धनु राशि : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी परेशानियों वाला हो सकता है। आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से ज्ञान प्राप्त होगा और उनका मन भी दान-पुण्य में लगेगा। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो आज मिल जाएगा और व्यापार में नए आइडियाज पर काम करने से आपका यश बढ़ेगा। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है।

आज भाग्य 781% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि : घर के माहौल में आनंद रहेगा

मकर राशि : घर के माहौल में आनंद रहेगा

मकर राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है और जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपके शारीरिक बल और उत्साह में वृद्धि होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको न चाहते हुए भी करने होंगे। घर के माहौल में आनंद रहेगा और आज आप घर के किसी जरूरी सामान की खरीदारी भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपना काम ईमानदारी से और समय पर पूरा करें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ राशि : जल्दबाजी में हो सकता है नुकसान

कुंभ राशि : जल्दबाजी में हो सकता है नुकसान

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में संभलकर चलने वाला है। आज अपने कार्यक्षेत्र में भी धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको नुकसान ही पहुंचा सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिल रहा है। भाई की सलाह आपके कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान की नौकरी या शादी आदि के लिए किए गए कार्यों में आज सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ उपहार मिल सकते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मीन राशि : संपत्ति में भी वृद्धि होगी

मीन राशि : संपत्ति में भी वृद्धि होगी

मीन राशि वालों के लिए आज दिन धन के लेनदेन के मामले में अनुकूल नहीं है। यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल नहीं है। आज विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और परिवार का वातावरण भी आज मधुर रहेगा। यदि आप नई योजनाओं पर काम करते हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति में भी आज वृद्धि होगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page