Connect with us
Today, 18 July 2023: मंगलवार 18 जुलाई का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर से 3 ग्रहों का संयोग बना है साथ ही आज गजकेसरी योग भी प्रभाव में बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन कर्क सहित कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक राशिफल।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 18 July 2023: कर्क राशि में बना 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, मिलेगा कर्क सहित 4 राशियों को खूब फायदा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal, 18 July 2023: आज चंद्रमा का संचार दिन रात स्वराशि कर्क में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज कर्क राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा अत्यंत शुभ और उत्तम योग बना है। इस योग से जहां आज बुधादित्य योग बना है वहीं गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होने से गजकेसरी योग बना रहे हैं। ग्रहों के इस गोचरीय स्थिति से साथ आज मलमास भी आरंभ हो रहा है और मंगल पुष्य योग भी आज प्रभाव में बना हुआ है। ऐसे में आज मंगलवार का दिन कर्क सहित किन-किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा। जानिए अपना आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशिफल 18 जुलाई 2023: सरकारी काम में आज सफलता पाएंगे

मेष राशिफल 18 जुलाई 2023: सरकारी काम में आज सफलता पाएंगे

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश होगा। धन संबंधी मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे और आज मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, फिर भी अपेक्षा अनुसार धन लाभ में होने से क्रोध आएगा। आज आपमें दान की भावना प्रबल रहेगी, किसी जरूरतमंद अथवा भिखारी दान देकर आत्मसंतोष महसूस करेंगे। भाई या घर के किसी अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार आपको कुछ समय के लिए परेशान कर सकता है। दौड़-भाग के बाद सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य आश्चर्यजनक परिणाम देंगे। रक्त या पित्त से संबंधित शिकायत हो सकती है।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृषभ राशिफल 18 जुलाई 2023: आज वृषभ राशि वालों को व्यर्थ बयान देने से बचना चाहिए

​वृषभ राशिफल 18 जुलाई 2023: आज वृषभ राशि वालों को व्यर्थ बयान देने से बचना चाहिए

वृषभ राशि के लिए आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रह सकता है। स्वास्थ्य आपका नरम रह सकता है। शत्रु और विरोधी आज आपके सक्रिय रहेंगे इनसे आपका विवाद भी हो सकती है। किसी के हस्तक्षेप करने से मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज दूसरे लोगों के सहयोग की आवश्यकता अधिक रहेगी, इसलिए व्यर्थ के बयान देने से बचें। धन लाभ के लिए प्रयास कम नहीं करेंगे फिर भी आशा के अनुरूप लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के कारण मानसिक दबाव या घुटन महसूस करेंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

​मिथुन राशिफल 18 जुलाई 2023: कोई शुभ समाचार पाएंगे

​मिथुन राशिफल 18 जुलाई 2023: कोई शुभ समाचार पाएंगे

आज परिस्थितियाँ मिथुन राशि के जातकों को हर कार्य में विजयी बन रही हैं, लेकिन आपकी मानसिक स्थिति पल-पल बदलने के कारण आप उलझन में रहेंगे, संयम से काम लें। दिन का आरंभिक भाग में घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के कारण तनाव रह सकता है। दिन के मध्य में कहीं से शुभ समाचार मिलेगा, रुके हुए कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। कमाई के मामले में भी दिन आज आपके अनुकूल रहेगा। आज संग्रह करने का विचार न करें, अन्यथा व्यर्थ की मानसिक और शारीरिक मेहनत करने पर भी कुछ हासिल नहीं होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जल और दूध अर्पण करे और दीया जलाएं।

कर्क राशिफल 18 जुलाई 2023: लाभदायक रहेगा आज का दिन

कर्क राशिफल 18 जुलाई 2023: लाभदायक रहेगा आज का दिन

आज आपकी राशि में 3 ग्रहों का संयोग बना हुआ है जो आपको सफलता दिलाएगा साथ ही आज आप अपने प्रयास से लाभ पाएंगे। आप अपना काम निकालने के लिए चतुराई से काम लेंगे जिससे आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। कारोबार में आज आपको खूब लाभ मिलेगा। कोई कारोबारी आर्डर मिलने से आपका मन उत्साहित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काम आज काम में गंभीर और व्यस्त रहेंगे जिसका उनको अनुकूल परिणाम भी प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग किसी महत्वपूर्ण कार्य से संतुष्ट रहेंगे। जरूरत के समय घर के सदस्यों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। रुद्राष्टक का पाठ करें, गाय को रोटी खिलाएं।

सिंह राशिफल 18 जुलाई 2023: लाभ के बावजूद बचत आज मुश्किल होगा।

सिंह राशिफल 18 जुलाई 2023: लाभ के बावजूद बचत आज मुश्किल होगा।

आज सिंह राशि के जातक अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैसे आपके रहस्यमय स्वभाव से घर के लोग परेशान भी हो सकते हैं। एक पल में स्नेह लेकिन अगले ही पल क्रोध, परिवार के सदस्यों से मतभेद भी करवा सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग में अनुभव होने के बाद भी अनाड़ी लोगों जैसा व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे भी अपना शत्रु मानते हैं, वह आपको किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ तो होगा, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से न उलझें। सलाह है कि फिजूलखर्ची में कमी लाएं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं जैसे चीनी चावल का का दान करें।

कन्या राशिफल 18 जुलाई 2023: धन संबंधी मामलों में स्पष्टता बनाए रखें

कन्या राशिफल 18 जुलाई 2023: धन संबंधी मामलों में स्पष्टता बनाए रखें

कन्या राशि के लिए आज का दिन विभिन्न प्रकार के उलझनों से भरा रहेगा। पूर्व में किसी से किया हुआ वादा पूरा न कर पाने के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। आज आप जो भी सोचेंगे या निर्णय लेंगे, परिणाम उसके विपरीत हो सकता है इसलिए आज का दिन आपको संयम से बिताना चाहिए। खास तौर पर आज धन संबंधी मामलों में स्पष्टता रखें नहीं तो कलह और क्लेश हो सकता है। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, इसे ठीक करना आज बहुत कठिन होगा। आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे, लेकिन उलझनों के कारण समय नहीं दे पाएंगे। जमीन-जायदाद या अन्य रियल एस्टेट के काम से जुड़े लोग आज प्रयास करें तो अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, देवी को लाल फूल अर्पित करें।

तुला राशिफल 18 जुलाई 2023: कार्य व्यवसाय में पाएंगे धन लाभ

तुला राशिफल 18 जुलाई 2023: कार्य व्यवसाय में पाएंगे धन लाभ

तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आज निखार आएगा। सितारे बताते हैं कि आज आप बिगड़े काम और रिश्तों को बनाने और जोड़ने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नहीं देगी। कार्य व्यवसाय से धन की प्राप्ति अवश्य होगी, परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर चलें। पिता और पैतृक संपत्ति के मामले में आपको बहुत की सावधानी से चलना होगा नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। सायंकाल के समय भागदौड़ का परिणाम असफल रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले या शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की आशंका रहेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को दूध मिश्रित जल से सींचें, शिव पार्वती की भी पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल 18 जुलाई 2023: आज अनावश्यक दबाव बनाने से बचें

वृश्चिक राशिफल 18 जुलाई 2023: आज अनावश्यक दबाव बनाने से बचें

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, सलाह है कि कामकाज में अनावश्यक किसी पर दबाव बनाने से बचें। लेकिन आज किसी पुराने मामले या विवाद के सुलझने से राहत मिलेगी। कार्य व्यवसाय में बुद्धिमता एवं व्यावहारिकता से लाभ होगा। लेखन या अध्यापन से जुड़े लोग कई दिनों से अपनी मेहनत के अनुरूप लाभ और प्रतिफल न मिलने से दुखी होंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन उलझन और व्यस्तता वाला रहेगा, लेकिन लाभ मिलने से मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर और लड्डू अर्पित करें।

धनु राशिफल 18 जुलाई 2023: आज आपके ऊपर आलस हावी रह सकता है

धनु राशिफल 18 जुलाई 2023: आज आपके ऊपर आलस हावी रह सकता है

आज के दिन धनु राशि के जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आलस्य के कारण टूटे मन से काम करेंगे। आध्यात्मिकता और भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा फिर भी धर्म-कर्म की अपेक्षा सुख-सुविधाओं को अधिक महत्व देंगे। दोपहर तक दिनचर्या में उदासीनता रह सकती है, इसके बाद पैतृक कार्यों या संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति मन में रहेगी। नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग दोनों ही बुद्धि और कार्यकुशलता के अनुसार धन कमाएंगे। परावारिक जरूरतों पर धन भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

मकर राशिफल 18 जुलाई 2023: लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं

मकर राशिफल 18 जुलाई 2023: लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में प्रतिकूल रहेगा। आज आप मन की बात समझाने में असफल रहेंगे, लोग आपकी बातों को दूसरा ही मतलब निकालेंगे जिससे मन परेशान होगा। दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर तक का समय बेहद उलझा हुआ रह सकता है। सोच-समझकर ही किसी के साथ सौदा करें, पैसों के मामले में आपको बहुत ही गंभीर होकर काम करना होगा। जोड़-तोड़ के बाद भी आज धन लाभ की जगह खर्च अधिक होगा। घर की महिलाएं आर्थिक समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर नाराजगी रहेगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती संग शिवजी की पूजा करें।

कुंभ राशिफल 18 जुलाई 2023: आज धन निवेश हो सके तो टाल दें

कुंभ राशिफल 18 जुलाई 2023: आज धन निवेश हो सके तो टाल दें

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों को राज समाज से सम्मान दिलाएगा। आपका सौम्य स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे, पुराने सौदों से धन लाभ होगा और भविष्य के लिए कोई नई योजना बनेगी, लेकिन आज सलाह है कि आज धन निवेश करने से बचें, धन फंसने की संभावना है। आज किसी दूसरे कारोबारी से मिला कॉन्ट्रैक्ट आपकी झोली में गिर सकता है, इसके लिए थोड़ा और व्यवहारिक होने की जरूरत है। माता-पिता के साथ स्नेहपूर्ण संबंध रहेंगे, लेकिन पति-पत्नी के बीच अहंकार या जिद की वजह से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य कुल मिलाकर सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। अन्न का दान दें।

मीन राशिफल 18 जुलाई 2023: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा

मीन राशिफल 18 जुलाई 2023: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बीते कुछ दिनों की तुलना में अच्छा बीतेगा। आज आप जो भी कार्य करना शुरू करेंगे, परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल हो जाएंगी, लेकिन स्वभाव में आलस्य के कारण कुछ कमी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा। आपकी कार्य प्रणाली भी लोगों को पसंद आएगी, इससे मन में महत्व की भावना उत्पन्न होगी। भाई-बंधुओं का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। सरकारी कामकाज को आज टालने की कोशिश करें, भागदौड़ और खर्च के बाद भी नतीजे बहुत उत्साहजनक नहीं रहेंगे। दांतों और हड्डियों में दर्द या मूत्राशय से संबंधित शिकायत हो सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page