Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 17 March | आज का राशिफल 17 मार्च , 2023 | Horoscope Today: कर्क राशि पर रहेगी चंद्रमा की शुभ दृष्टि पाएंगे लाभ, जानें राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

 आज शुक्रवार 17 मार्च को चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में रहेगा। ऐसे में चंद्रमा की सीधी दृष्टि स्वराशि कर्क पर रहेगी। जबकि आज पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रभाव में रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आज इन्हें लाभ और खुशी का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल

मेष राशिफल: मेहनत का मिलेगा फल

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि मेहनत से सफलता भी मिलेगी। आज आपका काफी समय किसी विशेष प्रबंधन में बीतने वाला है। आज कुछ बातों को लेकर आपका सांसारिक नजरिया बदल सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर रहने वाली है। संतान से जुड़ा कोई विवाद या तनाव चल रहा है तो वह समाप्त होगा।


आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। कवच, कीलक और अर्गलास्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशिफल: रुके हुए कार्य पूरे होंगे

वृषभ राशिफल: रुके हुए कार्य पूरे होंगे

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप काफी प्रसन्न भी दिखाई देंगे। हालांकि, आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगी थोड़ा परेशान कर सकते हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके भाई की सलाह व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, अनुभवी लोगों से सहयोग लेना फायदेमंद होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं

मिथुन राशिफल: आज काफी व्यस्त रहेंगे

मिथुन राशिफल: आज काफी व्यस्त रहेंगे

 मिथुन राशि के लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत सुबह यह सोच कर करेंगे कि आपको अपने सारे काम निपटाने हैं। इसलिए आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला होगा। साथ ही आज आप चिंता में भी रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता हैं जो आपके पास कई दिनों के लिए ठहर सकता है और आपके खर्च को बढ़ा सकता है। आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं से धन आगमन का रास्ता भी साफ होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करें, शिवजी का अभिषेक भी लाभकारी रहेगा।

कर्क राशिफल: आज रहेंगे आपके खर्च

कर्क राशिफल: आज रहेंगे आपके खर्च

 कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आज कोई अच्छी प्रॉपर्टी मिलने के साथ ही खर्च होने की भी संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे और परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज शाम किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशिफल: आज आपका भाग्य चमकेगा

सिंह राशिफल: आज आपका भाग्य चमकेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। मित्रों और संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यवसाय में किसी निकट सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से जरूरी सूचना मिल सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर इस राशि के माता-पिता चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध से सीचें और तुलसी के नीचे की मिट्टी से तिलक करें।

कन्या राशिफल: शुभ रहेगा आज का दिन

कन्या राशिफल: शुभ रहेगा आज का दिन

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या घर परिवार आज आपके लिए खुले रहेंगे हर तरफ से मदद के द्वार। आपको जैसी जरूरत होगी उस अनुरूप मित्रों और संबंधियों से आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए सलाह है कि वाद-विवाद और टकराव वाली स्थिति से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके काम समय से पूर्ण होने से राहत महसूस करेंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ कीजिए।

तुला राशिफल: धन फंस की आशंका

तुला राशिफल: धन फंस की आशंका

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज कमाई में वृद्धि होने से और कहीं से अटका धन मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आज आप किसी करीबी दोस्त की मदद और सलाह से अपने बिगड़े काम को सुधारने में सफल हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाए।

वृश्चिक राशिफल: शुभ रहेगा दिन

वृश्चिर राशिफल: शुभ रहेगा दिन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज आप मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। अपने अनुभव और योग्यता से आप बिगड़े काम को भी सुधार करके स्थिति को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। अधिकारी वर्ग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह मिलेगी जो भविष्य में आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। आज कुछ ऐसा अवसर भी मिलेगा जिससे आप व्यस्तता में भी मौज-मस्ती कर पाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल: धन प्राप्ति की संभावना

धनु राशिफल: धन प्राप्ति की संभावना

धनु राशि के जातकों को आज ग्रहों के शुभ योग के कारण धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके कई रुके हुए काम आज शुरू हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में आज दिन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ आपका समय रोमांटिक बीतेगा। कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी आज चर्चा कर सकते हैं। कुछ लोगों के मन में नौकरी में बदलाव और अधिक लाभ कमाने को लेकर कुछ न कुछ विचार चलता रहेगा। कारोबार में आज कमाई अच्छी होगी। कोई डील भी आज फाइनल हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और देवी लक्ष्मी को मिसरी का भोग लगाएं।

मकर राशिफल: आज पार्टी मूड में रहेंगे आप

मकर राशिफल: आज पार्टी मूड में रहेंगे आप

मकर राशि के जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आज शाम के समय आप दोस्तों के साथ पार्टी करने के मूड में नजर आ रहे हैं। मन में काफी प्रसन्नता भी रहेगी। आज अपने व्यापार पर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक अपने बिखरे हुए कारोबार को ठीक से समेट लें। कामकाज का अच्छे से हिसाब रखें। वरना आपको समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल: लोकप्रियता में होगी वृद्धि

कुंभ राशिफल: लोकप्रियता में होगी वृद्धि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही आज आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आज आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। लव लाइफ भी रोमांटिक रहेगी। आज आप शॉपिंग पर धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन राशिफल: सुख समृद्धि रहेगी

मीन राशिफल: सुख समृद्धि रहेगी

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख समृद्धि का अवसर लेकर आया है। आज आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही आज घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। रुचिकर खान-पान का आयोजन होगा।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page