Connect with us
Today, 10 June 2023: चंद्रमा का संचार शनिवार 10 जून के शनिदेव की राशि कुंभ में रहने वाला है। इसी के साथ आज कर्क राशि में मंगल और शुक्र का संयोग बनेगा। ऐसे नेम आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं आज का राशिफल।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 10 June 2023: शनिदेव की कृपा से शानदार रहेगा इन 5 राशियों के लिए शनिवार, जानें अपना भविष्यफल

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 10 जून 2023: आज 10 जून शनिवार को चंद्रमा शनि के साथ शनि की राशि कुंभ में संचार करेंगे जबकि आज चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल और शुक्र का संयोग बना रहेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन तुला और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ वाला रहेगा। लेकिन वृषभ राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में जरा संभलकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज आपके तारे क्या कहते हैं। कैसा बीतेगा आज आपका दिन।

मेष राशि : भाई बहनों से हो सकती है अनबन

मेष राशि : भाई बहनों से हो सकती है अनबन

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा बैचेन करने वाला है। परिवार में अहंकार के टकराव के कारण वातावरण दूषित होगा। न चाहते हुए भी भाई-बहनों में अनबन होने की संभावना है। आज जल्दबाजी में किसी की जिम्मेदारी न लें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी के कारण गलत फैसले भी नुकसान का कारण बनेंगे। सरकारी कार्य आज न करें, धन व समय का अपव्यय होगा। जरूरत के हिसाब से खर्च करें। मानसिक अशांति का प्रभाव स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा, थोड़ी मेहनत से थकान अधिक रहेगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि : फलदायी रहेगा दिन

वृषभ राशि : फलदायी रहेगा दिन

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला और फलदायी रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में दोपहर तक ही स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे विघ्न आने से धन की आमद भी रुक जाएगी। आज निवेश करने से बचें, नहीं तो फंस सकते हैं। आज विरोधी आपकी एक गलती का इंतजार कर रहे हैं, दिन भर संयम और विवेक का परिचय दें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहने के कारण मन शांत रहेगा। कुछ पुराने विवादों के चलते घर में तालमेल की कमी रहेगी और घरेलू कार्यों में सहयोग भी कम रहेगा लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र में बिना मांगे सलाह व मदद देने को तैयार रहेंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

मिथुन राशिफल : मिलेंगे कई लाभ के अवसर

मिथुन राशिफल : मिलेंगे कई लाभ के अवसर

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई लाभ के अवसर लेकर आने वाला है। लेकिन, आलस्य के कारण आप गंभीरता से उन पर विचार नहीं कर पाएंगे। इसलिए आज हो सकता है कि आपको अपेक्षा से कम पर ही संतोष करना पड़े। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जाने अनजाने भविष्य में दुष्परिणाम दे सकते हैं, सावधान रहें। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं, पेट खराब होने से कई बीमारियां हो सकती हैं. घर में शांति बनी रहेगी फिर भी जो लोग ज्यादा बोलने से बचते हैं वे सही बात का गलत मतलब निकाल कर झगड़ेंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

कर्क राशिफल : कार्यक्षेत्र में करनी होगी अधिक मेहनत

कर्क राशिफल : कार्यक्षेत्र में करनी होगी अधिक मेहनत

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और फलदायी रहेगा। इसलिए आज आप जो चाहेंगे वह करने में सफल रहेंगे। दिन के पहले भाग में मानसिक चंचलता रहेगी, बचकानी हरकतें घर के लोगों को हंसने पर मजबूर कर देंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे, निकट भविष्य में विदेशी वस्तुओं के व्यापार या शेयर संबंधी व्यवसाय में निवेश लाभदायक रहेगा। महिलाओं के सहयोग से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेनदेन में अधिक सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति के बंटवारे या घर में अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

सिंह राशि : सरकारी व्यक्ति के कारण होगी परेशानी

सिंह राशि : सरकारी व्यक्ति के कारण होगी परेशानी

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज किसी सरकारी व्यक्ति के कारण आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। साथ ही आज आपको किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। अनैतिक कार्य भी ध्यान आकर्षित करेंगे, लेकिन उनसे दूरी बनाकर रखें। आज भी वाद-विवाद के साथ-साथ मानहानि के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम से असंतुष्ट रहेंगे, लेकिन अधिकारी या सहकर्मी फिर भी कोई न कोई कमी निकालेंगे, जिससे गुस्सा आएगा और कुछ वाद-विवाद भी होगा। अधिकारी वर्ग की ओर से जरा सी चूक बवाल खड़ा कर सकती है। घर-परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आज स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कन्या राशि : मान सम्मान में होगी वृद्धि

कन्या राशि : मान सम्मान में होगी वृद्धि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बीते हुए कल से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप नैतिक रूप से काम करना पसंद करेंगे, जिससे धन मिले या न मिले, मान-सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। सामाजिक कार्यों को अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र में दान-पुण्य के भी अवसर मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र या तंत्र मंत्र अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। संध्या के समय अचानक धन लाभ होने से उत्साह बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों और नौकरों के मनमाना व्यवहार के कारण कुछ असुविधा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन को छोड़कर घर में शांति रहेगी। आज आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : भाग्यशाली रहेगा दिन

तुला राशि : भाग्यशाली रहेगा दिन

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भाग्यशाली रहने वाला है। किसी प्रतिष्ठित संस्था या सरकारी क्षेत्र से लाभकारी कार्य अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। विरोधी को शांत रखने से सफलता सुनिश्चित होगी। पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा, भागदौड़ अधिक रहने से आवश्यक कार्यों में विलंब होगा, लेकिन नुकसान से बच जाएंगे। आज किसी भी काम में आलस्य न करें अन्यथा इसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा। आज किए गए कार्यों की पुनरावृत्ति बहुत जल्द देखने को मिलेगी, जो जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपके साथ होगा, इसलिए सबके साथ प्रेम से पेश आएं

वृश्चिक राशि : सभी कामों के लिए शुभ दिन

वृश्चिक राशि : सभी कामों के लिए शुभ दिन

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं को छोड़कर आज का दिन अन्य सभी कामों के लिए शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण उचित समय नहीं दे पाएंगे। व्यवसायिक स्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन नौकरों या सहकर्मियों के मनमाना व्यवहार के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। दोपहर तक धन लाभ के प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन रुक-रुक कर होगी। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र में विस्तार की योजना बनाएगा, लेकिन आज उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। शाम के समय परिजनों के साथ सुख-शांति से समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा आशंकित रहेंगे, लेकिन छोटी सी बीमारी के कारण यह अपने आप शांत हो जाएगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

धनु राशि : योजनाओं में आएगी बाधा

धनु राशि : योजनाओं में आएगी बाधा

धनु राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज जीवन में काफी उथल-पुथल होने वाली है। बनी योजनाओं में विघ्न आएंगे। परिवार के किसी सदस्य की जिद के चलते कोई नई परेशानी खड़ी होगी। महिलाओं की जुबान फिसलने से बैठे-बैठे परेशानी की स्थिति बनेगी। दोपहर बाद सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होने के कारण पूर्व नियोजित कार्यक्रम को जानबूझकर रद्द करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में अल्प समय के लिए ही अचानक लाभ होगा उसके बाद उदासीनता रहेगी। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा। संध्या के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

मकर राशि : थोड़ा परेशानी वाला रहेगा दिन

मकर राशि : थोड़ा परेशानी वाला रहेगा दिन

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी के साथ शुरू होगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी फिर भी व्यापार में काम जल्द शुरू होगा, प्रात:काल छोटी यात्रा के भी योग बनेंगे, इससे कुछ लाभ होगा, व्यापार में नए अनुबंध मिलने के योग बनेंगे, लेकिन उसके बाद ही दोपहर। महिलाएं आज अपने रिश्तेदार के घर मिलने के लिए जा सकती है। आर्थिक रूप से दिन मध्यम लेकिन संतोषजनक रहेगा, दैनिक खर्चे आसानी से निकल जाएंगे। अधिकारी वर्ग से मेलजोल बढ़ाने से सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। शाम का समय व्यर्थ की चिंताओं में नष्ट होगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि : धन लाभ की संभावना

कुंभ राशि : धन लाभ की संभावना

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत में काम काफी सुचारु रुप से चलते जाएंगे। धन लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन अचानक किसी जरूरी काम के आने से पहले की योजना को बीच में ही छोड़ना पड़ेगा। आज धन लाभ अवश्य होगा, लेकिन धन आने से पूर्व रास्ता बना लेगा, मित्रों से दुर्व्यवहार पर भी खर्च होगा, अप्रिय स्थान की यात्रा करनी पड़ेगी या मित्र के साथ कार्य करना पड़ेगा। शाम के समय खर्च अधिक होगा। घर के सदस्य डर के मारे मन के राज आपको बताने में झिझकेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण शाम के समय भागदौड़ करनी पड़ेगी, आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मीन राशि : दिनभर रहेगा शुभ योग

मीन राशि : दिनभर रहेगा शुभ योग

मीन राशि के लोगों के लिए आज दिनभर काफी शुभ योग रहने वाले हैं। आपके विचारों में आत्मविश्वास और दया होगी, आप बिना बोले परोपकार के कार्य करेंगे और छोटे-बड़े सभी का सहयोग मिलने से कठिन से कठिन कार्य भी आसान हो जाएंगे। गलत तरीकों से पैसा कमाने का विचार भी आएगा, इसमें पहले तो लाभ होगा और बाद में होनी हो सकती है, सोच समझकर निर्णय लें। दोपहर में धन लाभ होने की संभावना है, लापरवाही से यह भी टल सकता है। नौकरीपेशा और थोक व्यापारी आज खुलकर काम नहीं कर पाएंगे, कुछ सौदे घाटे के बाद भी करने पड़ेंगे और उसके बाद भी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page