Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 06 February 2023: भोलेनाथ की कृपा से आज मिल रहा 4 राशियों को लाभ, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

आज 6 फरवरी सोमवार के दिन चंद्रमा कर्क और सूर्य की सिंह राशि में संचार करेंगे। साथ ही आज ही सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में जाएंगे और आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन भोलनेनाथ की कृपा से वृष राशि के लिए आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: संबंधों में सुधार होगा

मेष राशि: संबंधों में सुधार होगा

मेष राशि वालों के मन में आज धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में काम करने की इच्छा उत्पन्न होगी। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं में सुधार करेंगे, जिससे कुछ नए अवसरों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा और उनके सहयोग से जमीन जायदाद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने की स्थिति बनेगी, जिससे भविष्य में लाभ के मार्ग खुलेंगे। घर के रखरखाव पर घरेलू खर्चा हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। दिन ढलने के बाद सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि: आपके काम की तारीफ होगी

वृषभ राशि: आपके काम की तारीफ होगी

वृषभ राशि वाले आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। हालांकि अपने अधीन लोगों से और भोग-विलास से जुड़े कार्यों में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांचक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य को देखकर कुछ परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।

मिथुन राशि: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे

मिथुन राशि: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे

मिथुन राशि वालों में आज काम करने का जज्बा रहेगा, जिससे रुके हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और विदेशों से जुड़े काम भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति रहेगी, जो मानसिक तनाव देगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा क्योंकि जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करने से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और बचत करने में मदद करेंगे। दिन ढलने के बाद वाहन खराब हो सकता है। घर पहुंचने के बाद आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर लाल या पीला चंदन लगाएं।

कर्क राशि: नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे

कर्क राशि: नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे

कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और भाई-बहनों के सहयोग से आपको कई कार्यों में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग लाभ देगा और रिश्ते भी मधुर बनेंगे। आज आप मन लगाकर काम करेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की मदद से काम में सफलता भी मिलेगी। शाम को दान-पुण्य के कार्य करेंगे और आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में पूजा करें।

सिंह राशि: वाद-विवाद की आशंका रहेगी

सिंह राशि: वाद-विवाद की आशंका रहेगी

सिंह राशि वालों के ग्रहों की चाल आज जीवन में कुछ अस्थिरता दे सकती है। रोजगार के क्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, मानसिक रूप से यह आपको तनाव देगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। बेवजह किसी के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए छात्रों को एकाग्रता दिखानी होगी। पारिवारिक मामलों को धैर्य और सूझबूझ से सुलझाएंगे और परिवार के पुराने लोगों के सहयोग से कुछ नए कार्यों में हाथ बंटाएंगे, जिसमें सरकार का भी लाभ होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।

कन्या राशि: लव लाइफ में नयापन अनुभव करेंगे

कन्या राशि: लव लाइफ में नयापन अनुभव करेंगे

कन्या राशि वालों के सितारों की चाल बताती है कि पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, जो आपको करने होंगे। लव लाइफ में नयापन अनुभव करेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चन को समझदारी से दूर करेंगे। छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, जो आज दूर हो सकती है। लोग आपकी कार्यशैली को पसंद करेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

तुला राशि: अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी

तुला राशि: अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी

तुला राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में कोई नया काम हाथ आएगा और आपके वरिष्ठ इसमें सहयोग करेंगे। दैनिक व्यवसाय वालों के कार्यों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि मिल सकती है। यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो समाज के गणमान्य लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अधिक परिश्रम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। लव लाइफ में पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और आपके प्रति उनका सम्मान बढ़ेगा।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि: घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे

वृश्चिक राशि: घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे

वृश्चिक राशि वाले की ग्रहों की स्थिति पर नज़र डालें तो पारिवारिक कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन पिता के सहयोग से इस स्थिति से पार पा लेंगे। संतान को नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिसकी खुशी पार्टनर के चेहरे पर रहेगी। आर्थिक तौर पर अमल होने के प्रबल योग बनेंगे, लेकिन कुछ बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आना है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

धनु राशि: खान-पान का पूरा ध्यान रखें

धनु राशि: खान-पान का पूरा ध्यान रखें

धनु राशि वालों का आज का दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा और किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा मतभेद को जन्म दे सकती है। आपको गुस्से पर काबू रखना होगा, अन्यथा स्थिति हाथ से निकल सकती है और रिश्तों में दरार आ सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खान-पान का पूरा ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आने की आशंका रहेगी। आज अटका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। शाम को मंदिर जाने से सुकून महसूस करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं और जानवरों को भी भोजन दें।

मकर राशि: क्षमता से लाभ होगा

मकर राशि: क्षमता से लाभ होगा

मकर राशि वालों को अपनी वाकपटुता से अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। समाज के गणमान्य व्यक्तियों, प्रभावशाली लोगों और राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। सही समय पर लिया गया यह फैसला लाभ के रास्ते खोलेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने से दिन अच्छा गुजरेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका जीवनसाथी आपकी मदद के लिए कोई काम कर रहा है तो उसकी तरक्की होगी और उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ में आज रिश्तों में आई दरार को पाटने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय ईश्वर की पूजा और दान-पुण्य करने में व्यतीत हो सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर अर्पित करें।

कुंभ राशि: घूमने फिरने का मौका मिलेगा

कुंभ राशि: घूमने फिरने का मौका मिलेगा

कुंभ राशि वाले व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सफल रहेगा और उन्हें कुछ नए काम हाथ में लेने का मौका मिलेगा, जिससे व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। आपकी लगातार मेहनत से पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और अंधेरे में आपको रोशनी की किरण नजर आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और पिता किसी काम में आपकी भरपूर मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होगी। शाम को दोस्तों के साथ मनोरंजन और घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों व जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें।

मीन राशि: भाइयों का सहयोग मिलेगा

मीन राशि: भाइयों का सहयोग मिलेगा

मीन राशि वालों को आज रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी के प्रति प्यार में वृद्धि महसूस करेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा और उनकी सलाह से कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। व्यापारी अच्छा पैसा कमाएंगे और कुछ व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है। यदि विवाह को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो आज वह दूर होगी। आज किसी के साथ पैसे का लेन-देन करने से बचें, लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जल में अक्षत मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page