Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 04 February 2023: कर्क राशि में आज चंद्रमा का संचार, सिंह, धनु सहित 4 राशियों के लिए धनदायक शनिवार

खबर शेयर करें -

शनिवार 4 फरवरी आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रमा इस महीने आज अपनी राशि में होंगे जहां गुरु के साथ इनका नवम पंचम योग बनेगा जो शनिवार को और भी शुभ लाभदायी बना रहा है। साथ ही आज बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और दिन भर पुनर्वसु नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा ऐसे में आज का दिन सिंह और धनु राशि के लिए धनदायक रह सकता है। जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशिफल: सेहत को लेकर रहे सतर्क

मेष राशिफल: सेहत को लेकर रहे सतर्क

मेष राशि के लोग आज काफी अच्छे मूड में नजर आएंगे। लेकिन, आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। दरअसल, आज आपको मौसम से संबंधित बीमारी जैसे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको ऐसा प्रतीत होगी का आपके सिर पर कोई तनाव है। कामकाज के प्रति आपका रवैया थोड़ा लापरवाह हो सकता है। जिससे बचने की कोशिश करना जरूरी होगा।

आज भाग्य 86 % आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगो की मदद करें।

वृषभ राशिफल : आज खूब होगा धन खर्च

वृषभ राशिफल : आज खूब होगा धन खर्च

वृषभ राशि के जातकों के खर्च आज काफी ज्यादा रहने वाले हैं। आज आप शॉपिंग में काफी पैसा और समय खर्च करेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। आज आप अपने निजी जीवन को लेकर कुछ निराश हो सकते हैं। दरअसल, आज आपको अपने साथी से उतना प्यार नहीं मिल पाएगा जितना की आप उन्हें करते हैं इस वजह से आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। लेकिन, जल्द ही आपकी लव लाइफ रोमांटिक होगी। आज कामकाज के मामले में दिन नियंत्रण में रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। आप अपने बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं ।

मिथुन राशिफल: धन लाभ के योग

मिथुन राशिफल: धन लाभ के योग

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आमदनी के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। यदि आपने कहीं पैसा लगाया है तो उससे आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज आप चाहें तो लंबी अवधि के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। आज आपका मूड भी काफी अच्छा रहने वाला है। कामकाज के मामले में आज स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। निजी जीवन को लेकर आज आप काफी परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें ।

कर्क राशिफल: प्रयास होंगे सफल

कर्क राशिफल: प्रयास होंगे सफल

कर्क राशि के लोगों को आज अपने मन में किसी तरह को कोई संदेह नहीं रखना चाहिए क्योंकि, किसी भी प्रकार का संदेह आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसे अपने दिमाग से पूरी तरह से निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए हर पल को अच्छे से जीएं। आज जितना संभव हो अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं यदि उनके मन में भी कोई शंका है तो उसे दूर करें। कामकाज के मामले में दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए जो प्रयास करेंगे वह फलीभूत साबित होंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

सिंह राशिफल (leo Horoscope Today) : कार्यों में मिलेगा सफलता

-leo-horoscope-today-

सिंह राशि के लोगों का भाग्य आज मजबूत होगा। आज आपका भाग्य मजबूत होने से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप जिस भी काम के बारे में सोचेंगे वह सभी पूरे होंगे। अगर आपने जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे और निजी जीवन में खुशी के पलों का आनंद उठा पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर अपने आस-पास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सभी बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कुछ सम्मान मिल सकता है।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today) : कार्यों में सफलता मिलेगी

-virgo-horoscope-today-

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। आज अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने से आपको अपने रिश्ते में प्यार मिलेगा और कार्यों में सफलता हासिल होगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते हुए नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। आज आप पारिवारिक कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today) : मन में रहेगा उत्साह

-libra-horoscope-today-

तुला राशि लोग आज खुलकर अपनी लव लाइफ को जिएंगे और मन में प्रेम को लेकर उत्साह रहेगा। आज आपका साथी उन पलों का भरपूर आनंद उठाएगा। आज कामकाज के मामले में भी दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भाग्य के सहयोग से छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिससे आपका दिल पसीज जाएगा।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : निवेश के लिए शुभ दिन

-scorpio-horoscope-today-

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन रौनक लेकर आएगा। आप घर में कोई फंक्शन आदि के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं। इतना ही नहीं आज घर की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। आपकी सेहत बेहतरीन रहेगी और आप आज का दिन खूब एन्जॉय करेंगे। आज आपको अपनी मां से खूब प्यार मिलेगा। व्यापार को लेकर आज आपकी स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। निवेश के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज उकसावे में आकर किसी को गलत शब्द न कहें। वरना समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

धनु राशिफल : सरकारी काम में होगा लाभ

धनु राशिफल : सरकारी काम में होगा लाभ

धनु राशि के लोग आज अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आज यदि आप कोई सरकारी कामकाज करते हैं तो आपको लाभ हासिल होगा। जीवनसाथी की बात सूझबूझ से चलेगी और उनकी किसी सलाह को सुनकर आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया रास्ता खोज सकते हैं। विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहना जरूरी होगा। आज आपको सही समय पर सही काम करने का जज्बा हासिल होगा।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशिफल : आपके प्रयास होंगे सफल

मकर राशिफल : आपके प्रयास होंगे सफल

मकर राशि के जो लोग काफी भावुक हैं वह आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज घर परिवार में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा कंट्रोल रहने वाला है। साथ ही आज घर में खुशहाली आएगी। आज आप अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। आज घर में लोगों का आना-जाना अधिक रहने वाला है। व्यापार के प्रति थोड़ा गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता होगी। परिस्थितियों को हल्के में लेना हानिकारक हो सकता है। निजी जीवन को लेकर आज आप थोड़े निराश हो सकते हैं, लेकिन कामकाज को लेकर स्थितियां काफी प्रबल हैं। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशिफल: खुशियों से भरा रहेगा दिन

कुंभ राशिफल: खुशियों से भरा रहेगा दिन

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहेगा। मौसम के बदलाव से आप बीमार पड़ सकते हैं। सावधान रहें कार्य में रुकावट आने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि, आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्य के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही आप उनके लिए कोई अच्छा सा तोहफा भी ला सकते हैं। आज काम के सिलसिले में भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशिफल: आपके जीवनसाथी को होगा लाभ

मीन राशिफल: आपके जीवनसाथी को होगा लाभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में लाभ कराने वाला साबित होगा। आज आपको काम में भी सफलता हासिल होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। आज शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ कुछ काम शुरु करने की बात भी कर सकते हैं। साथ ही आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज के मामले में आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप नौकरी बदलने का मन भी बना सकते हैं।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page