Connect with us

Uncategorized

गुलदार ने 12 साल के बच्चे को बनाया निवाला, जंगल में मिला शव

टिहरी: टिहरी के बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट में 12 साल के बच्चे को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार दिया है। ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मयकोट गांव में गया था।

टिहरी घनसाली में रविवार को सामने आई इस घटना से क्षेत्र में के लोगों में दहशत है। शाम 5 बजे के लगभग वह मैं मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।

अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की।

रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलखीअस्पताल लाया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts