Connect with us

Uncategorized

चमोली में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों के मारे जाने की आशंका

उत्‍तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ ब्‍लाक में उर्गम पला जखोला मार्ग पर आज शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ओवरलोडेड यात्री वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोगों की मरने की आशंका है, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। दो लोगों ने कूद अपनी जान बचाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक जताया है।
चमोली के जोशीमठ में ग्रामीण संपर्क मार्ग पर ओवरलोडेड यात्री वाहन (टाटा सूमो) 500 मीटर गहरी खाई में गिरा।
इस सड़क हादसे में दो मह‍िलाओं समेत 12 की मौत होने की आशंका है, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। दो ने कूदकर जान बचाई। बताया गया कि नौ सीटर टाटा सूमो में कुल 17 लोग सवार थे। ज‍िसमें पांच वाहन के छत पर बैठे थे।
मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts