Connect with us

Uncategorized

नदी में जा गिरा पिकअप वाहन, सवार चालक की दर्दनाक मौत

चमोली। चमोली जनपद के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। थाना नंदानगर द्वारा सूचना दी गई कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया।

पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts