Connect with us

Uncategorized

हाईकोर्ट के सीनियर अधिकारी की फोटो वाट्सएप पर लगाकर ठगी….

नैनीताल। हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ उच्चाधिकारी की व्हाट्सएप डीपी लगाकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप प्रोफाइल पर हाईकोर्ट के उच्चाधिकारी की फोटो का इस्तेमाल कर ठगी का प्रयास किया जा रहा था। मंगलवार को इस मामले में शिकायत मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने व्हाट्स ऐप नंबर पर हाईकोर्ट के उच्चाधिकारी का फोटो लगाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts