Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में तैनात दरोगा पर काशीपुर में दर्जन भर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर पर ईद मनाने आए दरोगा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया। हल्द्वानी में तैनात एसआइ पर लगभग एक दर्जन लड़कों ने काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हमला किया। जहां लहूलुहान हालत में दरोगा को काशीपुर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं, हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।कोतवाली में घायल अवस्था में परिजनों के साथ पहुंचे एसआइ आसिफ खां और उनके परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी बच्चों संग ईद मिलन को अपने मामा के यहां ग्राम बेलजुड़ी जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा द्वारा विरोध किया गया तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गए।इस बीच खबर मिलने पर दरोगा आसिफ खां के बड़े भाई असलम खां और उनका भतीजा अशरफ वहां बचाव को पहुंचे तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा है अवैध असलहा लेकर आए युवकों ने उन सभी पर जानलेवा हमला करते हुए दरोगा और उनके परिजनों कों गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।कोतवाली मनोज रतूड़ी ने बताया कि पीड़ित की महरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित किया जा चुका है। दरोगा पर हमला करने वाले आरोपितों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts