Connect with us

Uncategorized

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

सोमवार 12 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। इसके अलावा आज के दिन पुष्‍य नक्षत्र का भी प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज सिंह और मीन राशि के लोगों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आइए जानते हैं मेष, वृष मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: मन में शांति का अनुभव होगा

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मेष राशि वालों के लिए का आज का दिन शुभ है। समस्‍याओं का हल निकलने से आपको खुशी होगी। किसी दुविधा और बेचैनी से आज आपको राहत मिल सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बिताने से मन में शांति का अनुभव होगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी निजी योजना किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। कोई दुरुपयोग कर सकता है। आपकी लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण चीज गुम हो सकती है। व्यापार में किसी भी अनुबंध को स्वीकार करने से पहले कार्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में माहौल बेहतर रहेगा। आपसी सहयोग और सामंजस्य की आवश्यकता रहेगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

वृषभ राशि: आज सभी कार्य पूर्ण होंगे

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृषभ राशि वालों की दिनचर्या आज अच्‍छी रहेगी, क्‍योंकि योजना के अनुसार आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। वित्त से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के सकारात्मक परिणाम परिणाम प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। युवाओं को रोजगार का जो भी अवसर मिलेगा, उसमें लाभ होगा। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहन या किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। किसी अनुभवी से सलाह से कोई फैसला करें। गुस्से और आक्रामकता की जगह शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी और हर कार्य समय से पूरा हो जाएगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजप माला का पाठ करें।

मिथुन राशि: खुशी और संतुष्टि का अनुभव होगा

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि वाल आज थोड़ा व्‍यस्‍त रहेंगे, क्‍योंकि आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी होने से काम बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में विशेष योगदान रह सकता है। किसी के मुश्किल समय में मदद करने से आपको खुशी मिलेगी और संतुष्टि का अनुभव होगा। मित्रों और संबंधियों से मेलजोल होगा और रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बनाते समय अधिक सावधानी बरतें और अपने बजट पर ध्‍यान दें। संतान की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। कोई बड़ा खर्च भी आ सकता है। व्यापार में स्थिति पहले की तरह बनी रहेगी और काम अधिक होगा। आप परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

कर्क राशि: अपनी बात शांति और धैर्य से रखें

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कर्क राशि वालों के लिए आज अच्‍छा दिन है, क्‍योंकि जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार की देखरेख या सुधार संबंधी कार्यों में भी ठीक-ठाक समय व्यतीत होगा। क्रोध और आवेग में आकर कोई फैसला करना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि कुछ काम आपके मन के अनुसार न होने से खिन्‍नता रहेगी। अपनी बात शांति और धैर्य से रखने की कोशिश करें। कल्पना में न जीएं और वास्तविकता का सामना करें। व्यावसायिक गतिविधियों में भी आप काफी बिजी रहने वाले हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशि: आपको सुकून प्राप्‍त होगा

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और सब कुछ आपकी योजना के अनुसार होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। घर में सभी रिश्तों के प्रति सम्मान एक दूसरे के रिश्ते को मजबूत करेगा। बच्चों के सामने आप सबसे अच्छे अभिभावक साबित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। निवेश से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की चूक हो सकती है। इसलिए ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक से जांच लें। किसी पड़ोसी की मुश्किल घड़ी में मदद करने से आपको सुकून प्राप्‍त होगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नई तकनीक का इस्तेमाल करें। परिवार के लोगों में आपस में स्नेह और प्रेम बना रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि: सलाह और मार्गदर्शन से लाभ होगा

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और किसी कार्य में सफलता प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। किसी भी तरह की दुविधा होने पर परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन से लाभ होगा। कुछ समय आत्मचिंतन में भी व्यतीत करें। भावुक होकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। थोड़ा व्यावहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। दूसरों की मदद करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानी चल रही थीं आज उसमें कुछ सुधार होने की संभावना है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

तुला राशि: पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्‍मक परिणाम देने वाला है और हर मामले में लाभ होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। किसी खास से मुलाकात भी आपकी मानसिकता में उचित बदलाव लाएगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी महत्वपूर्ण बातों को किसी के सामने प्रकट न करें। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी कार्य करने से पहले कागजात जांच लें। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दैनिक आमदनी काफी अच्छी हो सकती है। किसी भी नए काम में अभी कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और समर्पण सभी के लिए लाभपूर्ण होगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: आपका कोई काम पूरा होगा

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। कुछ धार्मिक कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद न करें और ठंडे दिमाग से काम लें। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। आज किसी काम में अच्छा लाभ होने के योग हैं। पति-पत्नी में मधुर विवाद हो सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

धनु राशि: विवाद सुलझाने का प्रयास करें

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

धनु राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों में लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी रिश्तेदार से चल रहा विवाद सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित रूप से आप सफल होंगे। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, लेकिन अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना सही है। भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में आज कुछ बदलाव के आसार हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की माला का जप 108 बार करें।

मकर राशि: रिश्तेदारों से मधुर संबंध रखेंगे

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल है। आप अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल खुद ही ढूंढने का प्रयास करेंगे और लाभ भी होगा। काम अधिक रहने पर भी आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मधुर संबंध रखेंगे। कोई अप्रिय घटना आपके मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे सकारात्मकता आएगी। विद्यार्थी और युवा गलत राह पर चलकर अपना नुकसान न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में मंदी रहेगी। घर के बड़ों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि वालों का आज पैतृक जमीन से जुड़ा कोई मामला सुलझ जाने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। स्थान परिवर्तन से जुड़ी किसी योजना पर भी चर्चा हो सकती है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर कार्य करें और अपने दिमाग का भी प्रयोग करें। सामाजिक संबंध भी मधुर बने रहेंगे। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश न करें। व्यावसायिक गतिविधियों का मूल्यांकन गंभीरता से करें। घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मीन राशि: सलाह व मार्गदर्शन लेंगे

Today 12 December सिंह और मीन राशि के लिए फायदे का दिन, देखें आपके तारे क्या कहते हैं

मीन राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से विचार कर लें। कहीं निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। कोई भी कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन लें। भावनाओं में बहकर किसी को कोई महत्वपूर्ण बात न बताएं। नहीं तो कोई फायदा उठा सकता है। किसी खास से मुलाकात और उनकी सलाह, दोनों ही लाभपूर्ण होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय हो सकता है। बदलते परिवेश के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts