Connect with us

Uncategorized

Covid-19 Update: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1354 नए मरीज आए सामने, एक की मौत

नई दिल्ली. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नये मामले सामने आये और महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई. जबकि संक्रमण दर 7.64 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.लआंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शहर में 17,732 नमूनों की जांच की गई थी. बुधवार को सामने आये नये मामलों को मिलाकर कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,88,404 पर पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 26,177 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार शहर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,853 हैं. इस समय कोविड-19 के 180 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 4,319 घरों में पृथक-वास में हैं.

वहीं, कल खबर सामने आई थी कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,414 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण दर घटकर 5.97 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को महामारी के कारण एक मरीज की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 26,176 है.

राजधानी में कुल 23,694 नमूनों के परीक्षण किए गए
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को 6.42 प्रतिशत सकारात्मकता दर के साथ 1,076 मामले सामने आए थे. रविवार को यहां 1,485 मामले मिले थे. हालांकि, इस दिन महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,520 मामले मिले थे और एक मरीज की मौत दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत थी. शुक्रवार को कोविड-19 के 1,607 मामले और दो मौतें दर्ज की गईं और इस दिन संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी. नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कुल 23,694 नमूनों के परीक्षण किए गए.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts