Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा में एटीएम में कैश लोड करने वाले कर्मियों ने डकारे 39 लाख, एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: एटीएम में कैश लोडिंग करने वाले कर्मियों ने ही षड्यंत्र रचते हुए 39 लाख रुपये से अधिक का गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आराेपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इधर, पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

बीते नौ नवंबर 2021 को सीएमएस इंफ्रों सिस्टम लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि कंपनी मुख्यालय के विभिन्न एटीएम मशीनों में कैश लोडिंग का कार्य करती है। लोडिंग में नियुक्त कर्मचारियों की ओर से कैश लोडिंग के दौरान कुल 39 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि  षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी से गबन कर ली गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली में तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी एसएसपी अमित श्रीवास्तव ने सीओ ओशीन जोशी को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। दबिश देकर पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर होटल शिखर के पास आरोपित बागेश्वर जिले के ग्राम भतौड़ा निवासी नवीन चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts