Connect with us

Uncategorized

प्रसिद्ध मॉडल निधि बक्शी को गोआ में सुपर मॉडल से नवाजा गया

रुद्रपुर। मॉडलिंग जगत की जानी मानी हस्ती निधि बक्शी को गोआ में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने सुपर मॉडल के खिताब से सम्मानित किया उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके परिजनों व कि उनके चाहने वालो में खुशी की लहर है ।
मूल रूप से नोएडा की रहने वाली निधि बक्शी अब तक दर्जनों खिताब अपने नाम कर चुकी हैं एड्ना रोज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मिस्टर, मिस व मिसेज इंडिया का गोआ के एक होटल में रेम्प वॉक करवाया गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे, , रेडियो अड्डा मुम्बई से दिलीप सिंह वीवीआईपी गेस्ट थे। दिल्ली की जानी मानी मॉडल रुचिका ढींगरा अरोरा, नीतू खत्री, निधि नंदराज, मेघा कोहली, हेमा सक्सेना, नूपुर चांदना, मानिया कौर,रेनी शर्मा,शामिल रहे । बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा ने निधि बक्शी को सुपर मॉडल के खिताब से नवाजा ।निधि ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मकसद महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना है महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है बस उन्हें अपना विश्वास जगाना है कि वह भी कुछ कर सकती है अब वह युवाओं को प्रेरित करने का काम करेंगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts