Connect with us

Uncategorized

दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौके पर मौत, चार गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अमेठी की तरफ आ रही बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. वहीं बोलेरो में सवार 10 लोगों में 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा. जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल तैनात है. 

घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा के पास की है. जहां देर रात ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. मृतकों में चार लोग अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सभी बारात से लौट रहे थे. तभी नसीराबाद क्षेत्र में ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई 4 लोग घायल हुए हैं. घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts