Connect with us

Uncategorized

स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो माह गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

देहरादून. राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक लॉज से 31 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई थी. यह शव सड़ चुका था. इस मामले की जांच जब पुलिस ने की तो इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महिला की हत्या उसके ही प्रमी ने की थी. देहरादून पुलिस का कहना है कि मृतक महिला रिफैन बीबी की हत्या हुई थी और हत्या उसके प्रेमी अजरूल अली ने की थी. वह दो महीने पहले हत्या कर महिला के शव को गेस्ट हाउस के अन्दर बेड में छुपा कर फरार हो गया था. पुलिस ने जब आरोपी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि उसने देहरादून से जाने के बाद सुसाइड कर लिया था.

दरअसल, गुरुवार की रात थाना राजपुर को एक सुचना मिली कि कपूर गेस्ट हाउस के एक कमरे से बदबू आ रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवाया तो वहां भारी दुर्गंध थी. इसके बाद पुलिस ने कमरे में रखे एक बेड के अंडर देखा तो वहां एक सड़ा गला शव मिला. इसको लेकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शव 31 वर्षीय महिला रिफैन बीबी का है जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है.

स्पा में काम करती थी महिला
बताया गया कि वह देहरादून मसूरी में अलग अलग स्पा में काम करती रही है और वह अपने पति के साथ किराये पर रहती थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति की तलाश शुरू की. पुलिस ने महिला के परिजनों के साथ युवक के परिजनों से सम्पर्क किया तो पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आये. बताया गया कि जिस व्यक्ति के साथ महिला रहती थी वो उसका पति नहीं बल्कि उसका प्रेमी था.

हत्या के बाद प्रेमी ने भी की खुदकुशी
इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी अजरूल की तलाश की तो पता चला कि जिसे पुलिस आरोपी समझ रही थी. उसने भी आत्महत्या कर ली है. वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम विशाखा का कहना है कि मामले में पुलिस जिसे सस्पेक्ट बनाकर चल रही थी वो अजरूल था, लेकिन अब अजरूल ने भी सुसाइड कर लिया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts