Connect with us

Uncategorized

विधायक ने अधिवक्ताओं के चैम्बर निर्माण को 10 लाख रुपये की घोषणा की

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य गुरुवार को जिला बार पहुंची। उन्होंने विधायक निधि से चैम्बर निर्माण के लिये दस लाख रुपये देने की घोषणा की। बताया जाता है कि विधायक की छेत्र में यह पहली घोषणा है।

अंबेडकर जयंती पर जिला बार के प्रताप भय्या सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची विधायक सरिता ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अधिवक्ता रहते हुवे देश के उच्च पदों को शुशोभित किया। वास्तविक गरीब वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही समाज को जागरूक भी किया। महिला को समाज में बराबरी के हक व स्वावलंबी बनाने की पहल की। जिला बार के अधिवक्ताओ को धन्यवाद देते हुवे विधायक सरिता ने कहा कि अधिवक्ताओ ने उन्हें अपनी बेटी व बहन के तरह प्यार दिया है। जिसका ऋण वह कभी नहीं चुका सकती। अधिवक्ता चैम्बर निर्माण के लिये हर सम्भव मदद करेंगी। चैम्बर निर्माण में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।बता दें कोते वर्षों से जीर्ण शीर्ण हो चुके टिन शेड में अधिवक्ता जैसे तैसे अपना कार्य कर रहे थे। इस वर्ष यहां बहुप्रतीक्षित चैम्बर निर्माण की पहल शुरू हुई। इस मौके जिला बार के अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रुबाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा, कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल, प्रेस सचिव शिवांशु जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता डीजीसी सुशील शर्मा, राजेन्द्र कुमार पाठक, भगवत प्रसाद नवीन चंद्र पंत, पंकज कुमार, सुभाष जोशी, रविशंकर आर्य, शंकर चौहान, अनिल कुमार, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts