Connect with us

अपराध

BSF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, 12 वर्षीय बेटी ने देखे माता-पिता के शव

BSF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, 12 वर्षीय बेटी ने देखे माता-पिता के शव

 

**फिरोजाबाद के रहने वाले दंपती की मौत से परिवार में मचा कोहराम, घटना की जांच में जुटी पुलिस**

 

**फाजिल्का।** पंजाब के फाजिल्का में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दंपती की 12 वर्षीय बेटी ने दोनों के शव देखे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर गांव निवासी दिनेश कुमार बघेल (38) के रूप में हुई है। वह BSF की 38वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी पिंकी (36), बेटी अनुष्का (12) और बेटा जयादित्य (7) के साथ फाजिल्का स्थित BSF कैंप की सरकारी आवासीय कॉलोनी में रहता था।

 

**ड्यूटी से लौटने के बाद हुई वारदात**

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में ड्यूटी से लौटने के बाद दिनेश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर में मौजूद बेटी ने माता-पिता के शव देखे और शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

 

सूचना मिलने पर BSF के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

**छह महीने पहले पत्नी और बच्चों को लाया था साथ**

 

बताया जा रहा है कि दिनेश करीब छह महीने पहले ही अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को फाजिल्का स्थित सरकारी आवास में लेकर आया था। पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला इस हद तक पहुंच गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

इस घटना ने दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही परिवार में पति-पत्नी की मौत से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

 

खबर और फोटो साभार उजाला

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts