Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का हुआ विघटन, अधिसूचना जारी

खबर शेयर करें -

 देहरादून। उत्‍तराखंड की चौथी विधासभा का विघटन हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्‍यपाल की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। 

अधिसूचना में 14 मार्च 2017 को गठित की गई चौथी विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि राज्‍य की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। जिसका परिणाम 10 मार्च को आया था।

इन चुनावों में भाजपा ने 47 सीटों और कांग्रेस ने 19 व अन्‍य ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। संभावना जताई जा रही है कि राज्‍य में नई सरकार का गठन होली के बाद हो सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts