Connect with us

Uncategorized

सीपीयू को चेकिंग के दौरान अब इस बात का रखना होगा ध्यान, नहीं चलेगी मनमनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : उत्तराखंड में सीपीयू के आने के बाद लोगों ने काफी हद तक यातयात नियमों का पालन करना शुरू कर दिया। बाइकर हेलमेट के साथ नजर आने लगे वहीं चालान कटने शुरू हुई वाहन के कागज भी दुरुस्त कराए। लेकिन सीपीयू की मनमानियां भी सामने आती रहीं। पर अब ड्यूटी में सीपीयू कर्मियों की मनमानी अब नहीं चलेगी। कहां चालान काट रहे। इसकी लोकेशन उन्हें डीआइजी व एसएसपी को देनी होगी।

कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) कार्य कर रही है। चुनाव में इनकी ड्यूटी अपने-अपने गृहजनपदों में लगाई गई थी। वापसी के बाद फिर सीपीयू ने सक्रियता से काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों को यह सूचना मिल रही थी कि सीपीयू के कई कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरती जा रही है। शनिवार को डीआइजी के सामने भी पुलिस अधिकारियों ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। डीआइजी ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सीपीयू कर्मियों को ड्यूटी के दौरान लोकेशन एसएसपी व उन्हें भेजनी होगी। सप्ताह में एक दिन इसकी जांच कर रिपोर्ट बनाई जाएगी।

बड़ा चालान काटने से बचें

डीआइजी ने सीपीयू कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी ईमानदारी से करें। वाहन चालकों को बड़ा चालान होने से परेशान होना पड़ता है। इसलिए चालान काटने समय व्यवहारिकता का भी ध्यान रखा जाए। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सीपीयू कर्मियों को अपनी लोकेशन देनी होगी। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास जारी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts