Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे राहुल गाँधी, 10 दिन रहेंगे यात्रा में

खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में प्रस्तावित स्वाभिमान न्याय यात्रा में भाग लेंगे। पार्टी की यह यात्रा अग्निवीर योजना के विरोध को केंद्र में रखकर निकाली जाएगी, जो राज्य में 50 से 60 दिन तक निकलेगी। राहुल गांधी यात्रा में 10 दिन भाग लेंगे।

इधर, पार्टी का कहना है कि जैसे ही प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा की गई है, भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आश्चर्य की बात है की आज एक साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद उत्तराखंड भाजपा को अचानक अग्निवीर योजना याद आई और उसे अपने नेताओं से अग्निवीर के बचाव में प्रेसवार्ता तक करवानी पड़ी। श्री माहरा ने कहा कि पिछले सवा साल से अग्निवीर योजना ने प्रदेश के युवाओं का एक सैनिक बनने का सपना तोड़ दिया है। उनके साथ अग्निवीर के नाम पर छलावा किया जा रहा है। राहुल गांधी इस योजना का विरोध करने उत्तराखंड आ रहे हैं, यह खबर सुनते ही भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है।

महारा ने कहा की कांग्रेस पहले दिन से इस योजना का विरोध कर रही है। पार्टी का मानना है कि है कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ ही नहीं देश के साथ भी धोखा है। देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आने पर इस योजना को समाप्त करने का काम करेगी और सेना के पुराने स्वरूप को लौटाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। यात्रा कुमाऊं से लेकर गढ़वाल और जौनसार क्षेत्र में निकाली

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts