Connect with us
बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में पूर्व कर्मचारी अचानक ऑफिस पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर कंपनी के सीईओ और एमडी की हत्या कर दी।

Uncategorized

तलवार से हमला कर MD और CEO की हत्या कर हो फरार, प्राइवेट कंपनी का मामला

बेंगलुरु में हत्या की अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसमें एक पूर्व कर्मचारी ने ऑफिस में घुसकर एमडी और सीईओ पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार दोपहर के बाद की है, जहां बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के कार्यालय में घुसकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (Managing Director) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पूर्व कर्मचारी रह चुका है आरोपी हत्यारा

दोनों मृतकों की पहचान एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वीनू कुमार और कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रमण्यम के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान फेलिक्स के रूप में की है। मामले से परिचित एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फेलिक्स ने कुछ समय पहले कंपनी छोड़ दी थी और अपनी कंपनी शुरू की थी। आरोपी की कंपनी से अलग होने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

हत्या को अंजाम देकर भाग गया फेलिक्स

उत्तर पूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फेलिक्स भाग गया है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि घटना शाम करीब 4 बजे हुई जब आरोपी फेलिक्स अमृतहल्ली के पम्पा एक्सटेंशन में अपने पूर्व कार्यालय में घुस गया और दो शीर्ष अधिकारियों पर तलवार से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल फणींद्र और कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अमृतहल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों को बुलाया। मृतकों के शवों को मणिपाल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी फेलिक्स की तलाशी की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts