Connect with us

Uncategorized

डीजे पर डांस करते वक्त हवाई फायर करना पड़ा महंगा, पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने वाला युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा है कि रील्स के लिए यूं अवैध हथियारों का यूज समाज के लिए घातक है, युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचें।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर छाने का नशा लिए युवाओं द्वारा रील्स के माध्यम से अवैध हथियारों को लहराने सम्बन्धित शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही कर आरोपी युवाओं को कानून के कठघरें में खड़ा करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

घटनाक्रम 25 जून को ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह का है। टीम ने 27 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक जातिराम को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पकड़ा गया अभियुक्त जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष का है। उसके पास से एक अवैध तंमचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस पार्टी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts