Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ जिले में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत की खबर!

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार तल्ला जोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुए लोग बागेश्वर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह बहुत गहरी खाई है। ऐसे में हादसे में लोगों के हताहत होने की आशंका हादसे की जानकार मिलने के बाद से ही जताई जा रही थी। अधिकारी भी मौके लिए रवाना हो गए हैं।

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आठ लोगों की मौत सूचना है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।  जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts