Connect with us
अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई।

Uncategorized

अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, भीषण हादसे में पत्नी की मौत..पति की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बरेली रोड पर ये हादसा हुआ है। यहां अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा महिला के पति की हालत बेहद गंभीर है।

पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है। हल्द्वानी बरेली मार्ग पर तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति अपनी पल्ती के साथ ऑटो में बैठकर आ रहा था। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी।

इस हादसे में पति, पत्नी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। यहां महिला की मौत हो गई। इसके अलावा उनके पति की हालत बेहद गंभीर है। चौकी प्रभारी गुलाब सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश किया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts