Connect with us
Vitamin E Rich Foods: कई सारे फल और सब्जियों में विटामिन ई मिलता है। अगर इन्हें खाने के बाद भी विटामिन ई की कमी हो रही है तो आप इसका कैप्सूल खा सकते हैं। जिससे 8 बड़े फायदे मिलते हैं।

Uncategorized

Vitamin E Benefits: दिल की एक-एक नस खोल देगा विटामिन ई का कैप्सूल, रोजाना खाने से खत्म होगी 8 बीमारी

खबर शेयर करें -

फल-सब्जियों से हमें विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। जो शरीर के कामकाज को बेहतर बनाए रखते हैं। लेकिन कई बार खाने की कमी या दूसरी वजहों से पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। ऐसे में विटामिन ई की कमी हो सकती है।

पोषण की कमी दूर करने के लिए डॉक्टर कैप्सूल-गोली खाने की सलाह देते हैं। विटामिन ई की कमी खत्म करने के लिए भी कैप्सूल खा सकते हैं। रोजाना विटामिन ई कैप्सूल खाने से पोषण मिलने के साथ कई सारी बीमारी खत्म होने लगती हैं।

1. खुल जाती हैं दिल की नसें

1-

दिल की बीमारी का बड़ा कारण नसों में कोलेस्ट्रॉल जमना होता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, हाई ट्राइग्लिसराइड भी खतरा बढ़ाते हैं। एक शोध के अनुसार (ref.) ओमेगा-3 सप्लीमेंट के साथ विटामिन ई लेने पर कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और हाई बीपी का खतरा कम किया जा सकता है।

2. फैटी लिवर का इलाज है विटामिन ई

2-

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से परेशान लोग भी विटामिन ई कैप्सूल खा सकते हैं। क्योंकि यह लिपिड प्रोफाइल कम करने के साथ लिवर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। जिससे फैटी लिवर से छुटकारा पा सकते हैं।

3. पीरियड्स का दर्द

3-

पीरियड्स में ज्यादा और बार-बार पेल्विक दर्द, क्रैम्प का सामना करना पड़ रहा है तो यह डिसमेनोरिया की दिक्कत है। विटामिन ई कैप्सूल लेने से महिलाएं इस दिक्कत से आजादी पा सकती हैं। इसके साथ विटामिन सी लेना ज्यादा असरदार होता है।

4. कमजोर याददाश्त और दिमाग

4-

बुढ़ापे के साथ आपके दिमाग की क्षमता कमजोर होने लगती है, जिसे कॉग्नीटिव डिक्लाइन कहा जाता है। इसकी वजह से याददाश्त कमजोर होना, अल्जाइमर, डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है। लेकिन विटामिन ई लेने से इन बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं।

और भी हैं इसके फायदे

और भी हैं इसके फायदे

5. स्किन डिसऑर्डर का इलाज
6. जोड़ों में दर्द से राहत
7. फेफड़ों को मजबूत बनाना
8. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में कमी

इन चीजों से मिलेगा विटामिन ई

इन चीजों से मिलेगा विटामिन ई
  • सूरजमुखी के बीज
  • बादाम
  • पालक
  • ब्रॉकली
  • कीवी
  • आम
  • टमाटर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts