Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री का भंडाफोड़ किया है। हीरा नगर के पास बड़ी संख्या में बरेली से पहुंचे कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर को की तीन गाड़ियों को मौके पर सील कर दिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां जो कि बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं। फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts