Connect with us

Uncategorized

85 करोड़ की अफीम व हेरोइन तस्करी में उत्तराखंड के डाल चंद समेत छह गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। नक्सल एरिया और उत्तर-पूर्वी राज्यों से अफीम लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 101.620 किलोग्राम अफीम व दो किलो हेरोइन बरामद करने के अलावा एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार, ट्रक, कई मोबाइल फोन, सिमकार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। अफीम व हेरोइन की कीमत 85 करोड़ रुपए बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव फरीदपुर, बरेली निवासी लखपत सिंह (43), गांव गुलारिया, बरेली निवासी सुरेश (24), पश्चिम राजीव नगर, नैनीताल, उत्तराखंड निवासी डालचंद (36), मंडल विहार कालोनी इज्जत नगर, बेरली निवासी प्रकाश पुरी (39) और दिल्ली निवासी रवि प्रकाश (34) व असम की तस्लीमा के रूप में हुई है।

आरोपी नक्सल प्रभावित झारखंड के लातेहर से अफीम लाकर उससे हेरोइन तैयार करवाते थे। इसके अलावा तस्लीमा बेगम मणिपुर बॉर्डर से हेरोइन लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम मादक पदार्थ का धंधा करने वालों की जांच में जुटी थी। इसी कड़ी में झारखंड और मणिपुर से अफीम और हेरोइन लाकर सप्लाई करने वाले दो गैंग का पता चला।

छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू की। पहले मामले में टीम ने 24 अप्रैल को लखपत और सुरेश नामक दोनों आरोपियों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली से दबोचा। आरोपी नारियल में छिपाकर 101.620 किलोग्राम अफीम लेकर आए थे। अफीम की सप्लाई इनको दालचंद नामक आरोपी को देना था। पुलिस ने डाल चंद को भी नैनीताल से दबोच है।

दालचंद से पूछताछ के बाद हवाला कारोबारी प्रकाश पुरी को बरेली से गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 7.50 लाख रुपये बरामद हुए। प्रकाश डाल चंद के कहने पर हवाला के जरिये रकम नक्सल एरिया में भेजकर लल्लन उर्फ पप्पू और भानू से अफीम खरीदवाता था। अफीम की नक्सल एरिया में खेती करवाई जा रही थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts