Connect with us

Uncategorized

 ब्रेकिंग : रोडवेज बस गिरी, एक की मौत, इतने यात्री थे सवार

हल्द्वानी से रामनगर जा रही रोडवेज बस गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जाता है कि छोटी कैंटर से टकराने के बाद हादसा हुआ। हादसा रामनगर- काशीपुर बायपास पुल के पास हुआ।

कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था।

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हो गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts