Connect with us
देहरादून के दो कॉलेजों के छात्रों के दो गुटों में जमकर रॉड और लाठी-डंडे चले। दोनों शैक्षणिक संस्थानों ने आरोपित छात्रों को निलंबित कर दिया है। मारपीट में दोनों कॉलेजों के कई छात्र घायल हुए हैं। वहीं एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Uncategorized

छात्रों के दो गुटों में जमकर चले रॉड और लाठी-डंडे, मच गया कोहराम; कई घायल – एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय और बीएफआइटी कालेज के छात्रों के दो गुटों में जमकर रॉड और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छात्र घायल हुए हैं। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर दोनों शैक्षणिक संस्थानों ने आरोपित छात्रों को निलंबित कर दिया है।

सभी आरोपित आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, आयुष सक्सेना मूल निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर वर्तमान निवासी प्रेमनगर ने बताया कि वह उत्तरांचल विश्वविद्यालय में पढ़ता है।

गुरुवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ कालेज जा रहा था। वह तीनों कालेज गेट पर पहुंचे, जहां उन पर कालेज के बीबीए के छात्र अभिनव मलिक, बीबीए के छात्र दिव्यांश, बी फार्मा के छात्र सारंग गिल, सक्षम खटाना, मन्नत चौधरी, हिमांशु तोमर, रक्षित गहलोत व बीएफआइटी कालेज के छात्र रितिक गुज्जर ने उन पर हमला कर दिया।

कालेज ने छात्रों को निलंबित कर दिया गया है

आरोपितों ने रॉड और लाठी-डंडों से उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने सभी आरोपित आठ छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित सारंग गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुकदमे में नामजद छात्रों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय व बीएफआइटी कालेज ने छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts