Connect with us

Uncategorized

UPCL……बिजली का बिल जमा करने पर मिल रही है भारी छूट, इससे पहले कि नए रेट लागू हों फटाफट लाभ उठाएं

नया विद्युत टैरिफ लागू होने के बाद अब दस दिन के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर यूपीसीएल ने छूट बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को अब 1.25 के बजाय 1.50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली बिल जारी होने की तिथि से 10 दिन के भीतर डिजिटल भुगतान करने पर अब 1.50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

बताया कि ऑफलाइन बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एप और भारत बिल पेमेंट से जुड़े पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे, मोबिक्विक आदि के माध्यम से भी कर सकते हैं। प्राइवेट ट्यूबवेल वाले उपभोक्ता बिल जारी होने के 30 दिन के भीतर भुगतान कर पांच प्रतिशत की छूट हासिल कर सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts