Connect with us

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 24 Feb 2022: मेष राशिवालों का रुका हुआ काम पूरा होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 24 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

24 फरवरी, 2022 गुरुवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: जानकी जयंती।

आज 24 फरवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: जानकी जयंती।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 15 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी अनुराधा नक्षत्र 13 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र हर्षण योग 26 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग वृश्चिक में चंद्रमा।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। भागदौड़ रहेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts