Connect with us

Uncategorized

करोड़ों की सम्पत्ति बंटवारे में मिलते ही बेटों के लिए बोझ बन गयी मां, बेसहारा बुजुर्ग पहुंची पुलिस के पास

खबर शेयर करें -

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक करोड़पति परिवार की बुजुर्ग महिला संपत्ति का बटवारा करने के बाद अपने बेटों की नजरअंदाजी से परेशान होकर शिकायत लेकर तल्लीताल थाने पहुच गई। जानकरी के अनुसार नगर के तल्लीताल डीएसबी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला पति की मृत्यु के बाद अपने दो बेटों के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहती है। इस बीच महिला ने अपने दोनों बेटों को संपत्ति का बटवारा भी कर दिया। करोड़ों रूपये की संपत्ति के बटवारे के बाद से ही बेटों द्वारा मां की देखभाल नहीं की जा रही थी।

बेटों ने अपनी मां को 6 महीने बड़े के साथ तो 6 महीने छोटे के साथ रहने के लिए कहा जिसपर मां में नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके फैसले को पूरी तरह से खारिज कर दिया। करोड़पति होने के बाद भी बेटो की नजरअंदाजी से परेशान महिला ने तल्लीताल पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिस पर एसओ रोहिताश सिंह सागर के निर्देश पर चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा महिला के घर पहुचे। जहां पर महिला के बेटे ने बताया कि मां का लगाव छोटे बेटे के साथ अधिक है जिस वजह से परिसंपत्ति भी महिला छोटे बेटे को अधिक दे रही है जिससे घर में टकराव की स्थिति पैदा हो रही है।

जिस पर महिला ने कहा कि जिस स्थान पर वह अपने पति के साथ रहते हुए आई है। वह वहां से जाना नहीं चाहती। महिला ने छः छः महीने के लिए बेटों के साथ रहने से मना कर दिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर महिला के बेटों को पुलिस द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts