Connect with us

Uncategorized

कंगना ने अब ‘पठान’ के लिये दिया चौंकाने वाला बयान, पढ़िये क्या कहा अभिनेत्री ने

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ’पठान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख की फिल्म ’पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। शाहरुख के फैंस लंबे समय के बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हैं। फिल्म के लिए फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स की दीवानगी भी बढ़ रही है। ’पठान’ को लेकर स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं, कंगना रनोट ने का बयान चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कंगना ने फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन अब उनके तेवर बदले हुए दिख रहे हैं। शाह रुख को लेकर कंगना का कहना है कि ’पठान’ सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम…

ये इंडिया का प्यार है, जिसमें 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं….कंगना रनोट ने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी करते ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कंगना फिर से ट्विटर पर एक्टिव हो चुकीं हैं। उन्होंने ’पठान’ को लेकर एक नहीं बल्कि कई ट्वीट किए हैं। कंगना ने इस ट्वीट कर लिखा, ’जो लोग इस बात का दावा कर रहे हैं कि पठान, नफरत पर प्यार की जीत है, मैं मानती हूं लेकिन, किसका प्यार और किसकी नफरत? चलो ठीक है, कौन टिकट खरीद रहा है और इसे सफल बना रहा है? हां, ये भारत का प्यार है, जिसमें 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी फिल्म का नाम ’पठान’ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts