Connect with us

Uncategorized

अजब-गजब: पढ़िये दिलचस्प रिसर्च,“जिसकी बीवी मोटी” वो पुरुष रहते है ज़्यादा खुश

खबर शेयर करें -

अधिकांश मर्दों को लंबी, दुबली व फिट लड़कियां भाती हैं, लेकिन एक शोध के अनुसार जो लड़के मोटी लड़कियों के साथ रिलेशन में रहते हैं वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिकों में एक स्टडी की गई है, जिसके बाद ये बात सामने आई है कि वजनी लड़कियों के साथ शादी या प्रेम में पड़े पुरुष ज्यादा खुश रहते हैं। स्टडी के अनुसार कर्वी, प्लस साइज महिलाओं के जीवनसाथी दुबली महिलाओं के साथियों से दस गुना ज्यादा खुश रहते हैं। मोटी लड़कियां अपने पुरुष पार्टनर पर जिम जाने और फिट रहने का दबाव नहीं डालती हैं।

ये खुद भी वजन कम करने की कोशिश नहीं करती हैं और साथ ही खाना भी खूब पसंद करती हैं। जो कपल्स ज्यादा मिलकर हंसते हैं उनकी जिंदगी बेहतर होती है और रिश्ता टिकाऊ होता है। मोटी महिलाओं के प्रेम में पड़े पुरुष ज्यादा मुस्कुराते हैं और जीवन के लिए उनका रवैया ज्यादा सकारात्मक होता है। कर्वी महिलाएं छोटे-छोटे तोहफों पर खुश हो जाती हैं। मोटी लड़कियां ज्यादा खुशदिल होती हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर ज्यादा बेहतर होता है। इसके अलावा ऐसी महिलाओं के सामने खुलकर बोलना, खुद को एक्सप्रेस करना ज्यादा आसान होता है। इसके अलावा यह भी देखा गया है कि कर्वी लड़कियों को खाना पकाने में दिलचस्पी होती है और वे अक्सर बेहतर खाना बनाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts