Connect with us

Uncategorized

6 साल की बच्‍ची की पेंसिल के छिलके से चली गई जान, हैरान रह जाएंगे आप वजह जानकर

खबर शेयर करें -

मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव का है। बच्ची के पिता नंदकिशोर ने बताया कि उनका बेटा 12 वर्षीय अभिषेक और दो बेटियां आठ वर्षीय अंशिका और छह वर्षीय अर्तिका छत पर पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान अर्तिका मुंह में कटर दबाकर पेंसिल छीलने लगी। तभी पेंसिल का छिलका उसके मुंह में जाकर सांस की नली में फंस गया। इससे अर्तिका को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देखते ही देखते वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।
अर्तिका को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्तिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। बच्ची की मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts