Connect with us

Uncategorized

दिल दहलाने वाला हादसा: कुएं का स्लैब टूटा, 13 लोगों की मौत, प्रदर्शन, हाईवे जाम

खबर शेयर करें -

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हादसे में १३ लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद यहां मातम छा गया। गुरुवार को घटना से गुस्साए तमाम ग्रामीणों ने एंबुलेंस नहीं आने के बाद हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब १०० मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। स्लैब अचानक टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, साथ ही एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन मिलाया गया लेकिन उनके आने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं अंधेरा होने की वजह से स्थानीय लोगों को भी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिस कर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और १३ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts