Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : परेशान दुकानदार ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लंबे समय से परेशान चल रहे दुकानदार ने कमरे के कुंडे पर फांसी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि दुकानस्वामी पीछले लंबे से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार बिठौरिया नंबर एक में गौरव परिहार अपने परिवार के साथ रहता है। घर के पास ही उसके दुकान खोल रखी है। बताया जा रहा कि दुकान से ही वह परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को गौरव ने कमरे के अंदर ही कूंडे से लटकर कर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब काफी देर से गौरव बाहर नही आया। तो परिजनों ने कमरे मे जाकर देखा तो गौरव फांसी के फंदे पर लटा था। घर से मची चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना लोगो ने तुंरत मुखानी पुलिस को दी। सूचना पर मय टीम के साथ पहुंचे मुखानी थाना अध्यक्ष रमेश बोरा ने कूंडे से लटके दुकानस्वामी गौरव के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि गौरव पीछले काफी से परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts