Connect with us

Uncategorized

यहां नदी में डूबने से चार लड़कों की मौत

थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयु वर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts